फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 11 खिलाड़ियों के दम पर अंग्रेजों का सूपड़ा साफ करने उतरेगी टीम इंडिया, देखें संभावित प्लेइंग XI

Wed, 11 Jul 2018 01:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Jul 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
team india likely to play with these players in first odi against england
team india

अंग्रेजों को टी-20 में 2-1 मात देने के बाद अब टीम इंडिया की निगाहें तीन मैचों की वन-डे सीरीज पर टिकी हैं, जिसका पहला मुकाबला गुरुवार, 12 जुलाई को खेला जाएगा। हालांकि टी-20 में फतह हासिल करने के बाद भी टीम इंडिया इंग्लिश टीम को जरा भी हल्के में नहीं लेगी। आइए जानते हैं नॉटिंघम में होने वाले पहले वन-डे मैच में किन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया।

ओपनर बल्लेबाज

team india likely to play with these players in first odi against england
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : ESPN

टी-20 सीरीज की तरह वन-डे में भी टीम इंडिया अपने दो सबसे विश्वसनीय ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज कर सकती है। टी-20 के फाइनल में रोहित ने जहां तूफानी शतक जड़ा था, वहीं धवन अभी तक दौरे पर संघर्ष ही कर रहे हैं।

मिडिल ऑर्डर

team india likely to play with these players in first odi against england
राहुल और विराट

वैसे तो विराट कोहली हमेशा बल्लेबाजी करने नंबर तीन पर उतरते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से जिस तरह केएल राहुल ने इस नंबर पर बल्लेबाजी की है। विराट कोहली खुद की जगह इन्हें ही तीसरे नंबर पर उतार सकते हैं। जबकि वह खुद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
team india likely to play with these players in first odi against england
सुरेश रैना

केएल राहुल और विराट कोहली के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। हालांकि इस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए टीम के पास दिनेश कार्तिक और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी भी उपलब्ध है।

विज्ञापन
team india likely to play with these players in first odi against england
MS Dhoni

टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी को छठे नंबर बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है। सातवें नंबर पर हार्दिक पांड्या को बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। इसके अलावा एक ऑलराउंडर होने के नाते पांड्या को बॉलिंग डिपार्टमेंट भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed