फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया ने अपनाई ये 5 तरकीबें और हासिल की रिकॉर्ड जीत

Mon, 28 Aug 2017 09:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 28 Aug 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
team india follows five tricks to win third odi against sri lanka
टीम इंडिया - फोटो : twitter

टीम इंडिया ने रविवार को पल्लेकल स्टेडियम में श्रीलंका को उसी की जमीन पर तीसरे वन-डे में 6 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 217 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 29 गेंदे शेष रहते 6 विकेट से मैच जीत लिया। भारतीय टीम ने इसी के साथ मौजूदा सीरीज में 3-0 की अजय बढ़त बनाई और पांच मैचों की सीरीज पर कब्जा किया। कप्तान विराट कोहली ने सीरीज जीत की हैट्रिक लगाईं तो महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।  आईए नजर डालते हैं उन 5 तरकीबों पर, जिसे अपनाकर टीम इंडिया ने रिकॉर्ड सीरीज जीत दर्ज की।

बुमराह ने श्रीलंका को किया गुमराह

team india follows five tricks to win third odi against sri lanka
जसप्रीत बुमराह - फोटो : bcci

जसप्रीत बुमराह के लिए मौजूदा वन-डे सीरीज बेहद शानदार बीत रही है। उन्होंने तीसरे वन-डे में श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर पूरा दबाव बनाया और अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। बुमराह अपने 10 ओवर के कोटे में 2 मेडन सहित सिर्फ 27 रन देकर 5 विकेट चटकाए। ये बुमराह का ही दबाव था की मेजबान टीम एक बाद फिर बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। बुमराह ने निरोशन डिकवेला (13), कुसल मेंडिस (1), लहिरू थिरिमाने (80), मिलिंडा सिरिवर्दना (29) और अकिला धनंजय (2) को अपना शिकार बनाया।

कोहली का 'विराट' प्लान

team india follows five tricks to win third odi against sri lanka
विराट कोहली - फोटो : icc

कप्तान विराट कोहली ने मैच के दौरान गजब की प्लानिंग की और टीम इंडिया के गेंदबाजों का सही इस्तेमाल किया। विराट ने मैच में 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और उन्हें समय-समय पर बदला, जिससे गेंदबाज को थकान महसूस नहीं हुई। टीम इंडिया के सभी गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की, जिसका परिणाम ये रहा कि किसी गेंदबाज ने अपने कोटे के ओवरों में 50 रन से ज्यादा खर्च नहीं किए। धोनी ने फील्डिंग प्लेसमेंट भी अच्छे किए और श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर दबाव बरकरार रखी। विराट का बल्ला हालांकि खामोश रहा, लेकिन रोहित-धोनी ने अपने कप्तान को निराश होने का मौका नहीं दिया और 6 विकेट के साथ मैच व पांच वन-डे मैचों की मौजूदा सीरीज जीत दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिटमैन ने छुड़ाए छक्के

team india follows five tricks to win third odi against sri lanka
रोहित शर्मा - फोटो : icc

रोहित शर्मा को 'हिटमैन' के नाम से जाना जाता है और रविवार को उन्होंने इसे एक बार फिर बखूबी अंदाज में साबित भी किया। रोहित शर्मा ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 145 गेंदों में 16 चौको और 2 छक्को की मदद से अपने नाबाद 124 रन बनाए। ये रोहित के करियर का 12 वन-डे शतक रहा, जबकि बतौर ओपनर उन्होंने 10वां शतक ठोंका। रोहित ने लक्ष्य का पीछा करते समय 5वां शतक जमाया, जिसमें से चार मर्तबा उन्होंने टीम को जीत दिलाई और चारों बार वो नाबाद रहे। रोहित पर कप्तान कोहली का भरोसा बेहतरीन ट्रिक साबित हुई।

विज्ञापन

धोनी ही है बेस्ट मैच फिनिशर

team india follows five tricks to win third odi against sri lanka
एमएस धोनी - फोटो : twitter

महेंद्र सिंह धोनी पर जब आलोचकों ने प्रदर्शन को लेकर अपनी आवाजें बुलंद की तब पूर्व कप्तान ने अपने कूल अंदाज में बल्ले से जवाब देना सही समझा। मौजूदा सीरीज में धोनी ने दूसरी बेहतरीन पारी खेली। सीरीज के दूसरे वन-डे में धोनी ने भुवनेश्वर कुमार के साथ शानदार बल्लेबाजी की थी, जबकि रविवार को उन्होंने रोहित शर्मा के साथ टीम इंडिया को सीरीज जीत दिलाई। धोनी ने 86 गेंदों में 4 चौको और एक छक्के की मदद से नाबाद 67 रन की पारी खेली। धोनी के करियर का यह 65वां अर्धशतक रहा और वो वन-डे में 121वीं बार नॉटआउट पवेलियन लौटे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed