{"_id":"5780908d4f1c1b62437f9e7f","slug":"team-india-enjoys-beach-volleyball-before-warm-up-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वॉर्मअप से पहले टीम इंडिया ने खेला बीच वॉलीबॉल का अनोखा मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वॉर्मअप से पहले टीम इंडिया ने खेला बीच वॉलीबॉल का अनोखा मैच
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : Twitter/BCCI
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने में अभी लगभग 2 हफ्ते शेष हैं, और आज से भारत दौरे का आगाज अपने पहले अभ्यास मैच से करने जा रहा है, लेकिन इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने आपस में कुछ अनोखे अंदाज में इस खूबसूरत द्वीप पर अपने अभ्यास को अंजाम दिया।
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
वेस्टइंडीज पहुंचने के बाद टीम इंडिया खुद को वहां के माहौल में ढलने की कोशिश में लगी है जिससे सीरीज के दौरान खेलने में कोई दिक्कत न हो। शुक्रवार को भारतीय खिलाड़ियों ने दिन की शुरुआत योग से की फिर उन्होंने समुद्री बीच पर बीच वॉलीबॉल खेल का लुत्फ उठाया।
टीम इंडिया
- फोटो : Twitter/BCCI
विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया इस समय सेंट किट्स में है और टेस्ट सीरीज से पहले उसे 2 अभ्यास मैच खेलने हैं, लेकिन इससे पहले उन्होंने बीच वॉलीबॉल के एक मैच खेला। एक टीम विराट कोहली की अगुवाई में उतरी तो दूसरी ओर इशांत शर्मा, आर अश्विन, लोकेश राहुल, उमेश यादव, चेतेश्वर पुजारा और अमित मिश्रा खेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : Twitter/BCCI
विराट कोहली की टीम में मुरली विजय, भुवनेश्वर कुमार और रोहित शर्मा समेत कुछ और खिलाड़ी खेल रहे थे। मैच की खास बात यह थी कि इस पूरे मैच की कमेंट्री हर्ष भोगले, सुनील गावस्कर या रवि शास्त्री नहीं बल्कि स्टुअर्ट बिन्नी कर रहे थे। बीसीसीआई ने इस मैच के बारे में ट्विट भी किया है।
#TeamIndia members rejuvenate themselves with beach volleyball. Click here for more - https://t.co/lug1Jfa29C pic.twitter.com/ywChUDvprO
— BCCI (@BCCI) July 8, 2016
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
इससे पहले टीम इंडिया ने अपने होटल के बाहर लॉन में योग सेशन में हिस्सा लिया।