विश्व कप के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज की तैयारियों में जुटी है। चयनकर्ताओं ने विंडीज दौरे पर कई युवा चेहरों को मौका दिया है। इनमें टीम के सीनियर खिलाड़ी भी शामिल हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ कई युवा खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम शेयर करना का मौका मिला है। इस दौरे पर भी रोहित और विराट के साथ नए खिलाड़ी होंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में युवाओं को लेकर विराट ने कहा कि वह नए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हैं।
विंडीज दौरे पर राहुल चाहर, नवदीप सैनी और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला है। विराट ने कहा कि मैं उनसे कहता रहता हूं कि तुम्हारा करियर दो-तीन साल में और ऊंचाई पर जाएगा। खिलाड़ियों को सहज महसूस कराने के लिए लगातार उनसे बात करता हूं। विराट कोहली ने कहा कि अगर आप प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं, तो फिर कई चीजें आपका ध्यान भटका सकती हैं।
3 of 4
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली
- फोटो : ESPN
कोहली ने कहा कि मैंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में कई गलतियां की थीं। ड्रेसिंग रूम के माहौल पर उन्होंने कहा कि, ड्रेसिंग रूम का माहौल एक दम दोस्ताना है। युवा खिलाड़ी बिना किसी झिझक के अपनी बात रख सकते हैं। डांटने वाला माहौल अब तो चेंज रूम में है ही नहीं। मैं जितना दोस्ताना कुलदीप यादव के साथ हूं, उतना ही एम एस धोनी के साथ भी हूं। ऐसा माहौल है कि कोई भी किसी से कुछ भी कह सकता है। मैं तो उनके पास जाकर कहता हूं कि देख, मैंने ये गलतियां की हैं, तू मत कर।
विराट ने पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जैसे युवा खिलाड़ियों के बारे में कहा कि ये आपको हैरान करने वाले हैं। इनका आत्मविश्वास गजब का है। मैंने पहले भी कहा था कि 19-20 साल की उम्र में हम इसका आधा भी प्रदर्शन नहीं कर रहे थे।' जिस तरह से युवा खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय टीम दौरे में तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज में हिस्सा लेगी।