फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोच के कहने पर क्यों टीम इंडिया ने बैट-बॉल छोड़ के थामे ड्रम

Mon, 04 Jul 2016 03:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 04 Jul 2016 03:49 PM IST
विज्ञापन
Team India Bonds over Music Ordered by Anil Kumble
अनिल कुंबले - फोटो : twitter
हाल ही में टीम इंडिया के नए कोच ने कहा था कि वो आत्मविश्वास को काफी ऊंचा आंकते हैं। संडे को उन्होंने इस बात का सबूत भी दे दिया। संडे को कोच ने टीम के सभी खिलाड़ियों को टीम बॉन्डिंग सेशन के लिए बुला कर सरप्राइज कर दिया। इस सत्र में शाम को प्रेरणादायक के बातों के दौर के बाद टीम इंडिया से मिलने एक्टर-म्युजिशियन वसुंधरा दास और ड्रमर रॉबर्टो नरेन का ग्रुप ‘ड्रमजैम’ आए।

कोच के कहने पर क्यों टीम इंडिया ने बैट-बॉल छोड़ का थामे ड्रम

Team India Bonds over Music Ordered by Anil Kumble
टीम इंडिया - फोटो : twitter
इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जैसे रंग ही जमा दिया। खिलाड़ियो ने जल्द ही शाम मे संगीत के रंग भर दिए। खिलाड़ियों मे ड्रम हाथ में लेकर हंसी, मज़ाक और डांस का एक नया दौर शुरु कर दिया, जिससे टीम और स्टाफ के बीच रिश्ता और बेहतर हुआ।

कोच के कहने पर क्यों टीम इंडिया ने बैट-बॉल छोड़ का थामे ड्रम

Team India Bonds over Music Ordered by Anil Kumble
अनिल कुंबले - फोटो : twitter
इस मौके पर दिल्ली के दो दंबग – शिखर धवन और विराट कोहली कैसे पीछे रह सकते थे। दोनों डांस के लिए उतर आए मैदान में और उन्हें देख कर आर. अश्विन, रविंद्र जड़ेजा, उमेश यादव, जयंत यादव और रोहित शर्मा भी थिरकने के लिए आ गए। देखते ही देखते माहौल में रंग जम गया और टीम इंडिया के खिलाड़ियो में इस ग्रुप के साथ जम कर डांस का लुत्फ उठाया। टीम के नए कोच भी खिलाड़ियों के साथ बेहिचक जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच के कहने पर क्यों टीम इंडिया ने बैट-बॉल छोड़ का थामे ड्रम

Team India Bonds over Music Ordered by Anil Kumble
धोनी - फोटो : twitter
इस मौके पर टीम इंडिया के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी थे। कैप्टन कूल ने बड़ी शांति से इस पूरे सेशन का मज़ा लिया। इस मौके पर धोनी ने अपने ही अंदाज में कहा कि हर मौके का मजा लेना जरूरी है, मगर एक टीम की तरह। यदि आप साथ है, तो आपको कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन

कोच के कहने पर क्यों टीम इंडिया ने बैट-बॉल छोड़ का थामे ड्रम

Team India Bonds over Music Ordered by Anil Kumble
विराट कोहली - फोटो : twitter
टेस्ट कप्तान कोहली ने कहा कि यह सत्र क्रिकेट से ज्यादा जिंदगी के लिए है। हम सब इस दिन को याद रखेंगे। हर किसी को ड्रम बजाना या डांस करना नहीं आता, मगर हमने अच्छी कोशिश की। सभी को मजा आया। हम अपना काम ईमानदारी से करेंगे, तो अच्छी चीजे होती रहेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed