फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो क्या टी-20 विश्व कप खेलेंगे डीविलियर्स, लेने जा रहे संन्यास से वापसी?

Tue, 17 Dec 2019 03:26 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 17 Dec 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
Talks On For 2 or 3 Months To Get AB De Villiers Back In Team For T 20 World Cup says Faf Du Plessis
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीकी टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स अपने देश की टीम के लिए एक बार फिर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने कहा है कि एबी डीविलियर्स जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि अगले साल ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए उनकी वापसी टीम में हो सकती है।

Talks On For 2 or 3 Months To Get AB De Villiers Back In Team For T 20 World Cup says Faf Du Plessis
एबी डीविलियर्स और फाफ डू प्लेसी

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डू प्लेसी ने कहा कि अगले साल अक्तूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए डीविलियर्स को टीम में लाने की कोशिशें जारी हैं। टीम के नए मुख्य कोच मार्क बाउचर ने हाल ही में कहा था कि वे टीम में डीविलियर्स का स्वागत करना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बारे में डीविलियर्स से पिछले दो-तीन महीनों से बातचीत चल रही है।

Talks On For 2 or 3 Months To Get AB De Villiers Back In Team For T 20 World Cup says Faf Du Plessis
एबी डीविलियर्स और फाफ डू प्लेसी

डू प्लेसी ने यह भी कहा कि डीविलियर्स अगली अंतरराष्ट्रीय टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले अपने संन्यास को तोड़ टीम में वापसी कर सकते हैं। फिलहाल वह दुनिया के अलग-अलग देशों में होने वाली टी-20 लीग में ही खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन घरेलू टी-20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद 12 फरवरी से 26 फरवरी के बीच उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी तीन मैचों की श्रृंखला खेलनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Talks On For 2 or 3 Months To Get AB De Villiers Back In Team For T 20 World Cup says Faf Du Plessis
एबी डीविलियर्स और फाफ डू प्लेसी

डीविलियर्स ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। एबी ने सोमवार को ही दक्षिण अफ्रीकन टी-20 सुपर लीग में अर्धशतक लगाया है। एबी अगर वापसी करते भी हैं, तो हो सकता है कि वह खुद को सफेद गेंद के मुकाबले तक ही सीमित रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed