फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुरेश रैना ने किया प्लान का खुलासा, बोले- ऐसे आखिरी मैच जीत सकती है टीम इंडिया

Sat, 24 Feb 2018 11:15 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Feb 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
suresh raina wants to use t20i opportunity for odi comeback
सुरेश रैना - फोटो : File

टीम इंडिया में वापसी करने में सफल हुए सुरेश रैना का लक्ष्य मिले मौके का फायदा उठाकर 2019 वर्ल्ड कप के लिए वन-डे टीम में अपनी जगह पक्की करना है। रैना की टी20 इंटरनेशनल के लिए टीम इंडिया में वापसी हुई, लेकिन उनकी कोशिश वन-डे टीम में अपनी जगह स्थायी करने की है।

suresh raina wants to use t20i opportunity for odi comeback
सुरेश रैना - फोटो : BCCI

रैना ने मौजूदा दक्षिण अफ्रीका दौरे के पहले दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में आक्रामक बल्लेबाजी की। हालांकि, उनकी पारी लंबी नहीं रही। टीम इंडिया को आगे भी कई टी20 मुकाबले खेलना है और ऐसे में सुरेश रैना के पास दमदार प्रदर्शन करके वन-डे टीम में वापसी करने का शानदार मौका है।

suresh raina wants to use t20i opportunity for odi comeback
टीम इंडिया

बहरहाल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल से पहले टीम इंडिया के प्लान का खुलासा करते हुए रैना ने कहा, 'आक्रमकता जरूरी है। कप्तान विराट कोहली ने यह भरोसा मुझ पर दिखाया है। पिछले 2 मैचों में पहले 6 ओवरों में हमारा दबदबा रहा। पहले 6 ओवरों में खेलना महत्वपूर्ण है। जब आपको बड़ा लक्ष्य हासिल करना हो या बड़ा स्कोर बनाना हो तो पहले 6 ओवरों में आपको जोखिम लेना होता है और बल्लेबाजी यूनिट होने के नाते हमने ऐसा करके दिखाया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
suresh raina wants to use t20i opportunity for odi comeback
एम एस धोनी - फोटो : BCCI

रैना ने आगे कहा, 'हमारा ध्यान ट्रॉफी जीतने पर है और इसलिए मैच में टीम की मानसिकता के साथ उतरना महत्वपूर्ण है। अगर आप टॉप ऑर्डर पर गौर करें तो उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी करके दिखाई। मिडिल ऑर्डर में एमएस धोनी और मनीष पांडे भी अच्छा खेल रहे हैं। इसलिए हमें देखना होगा कि मैं कहां फिट बैठता हूं। आगे काफी मैच होने हैं। मैं किस प्रारूप में खेल रहा हूं इससे अधिक महत्वपूर्ण मैच जीतना है। अब मेरे लिए टीम इंडिया का हर मैच महत्वपूर्ण है।'

विज्ञापन
suresh raina wants to use t20i opportunity for odi comeback
टीम इंडिया - फोटो : bcci

बकौल रैना, 'मैं हमेशा टीम के लिए खेलता हूं और इसके बाद व्यक्तिगत प्रदर्शन पर गौर करता हूं। मुझे जब भी मौका मिला, मैंने अपना नैसर्गिक खेल खेलने पर ध्यान दिया। मैं टीम के समर्थन का लुत्फ उठाता हूं और इससे मुझे अपने खेल में सुधार करने में मदद मिलती है।' रैना ने साथ ही कहा कि टीम इंडिया मौजूदा दक्षिण अफ्रीका दौरे का अंत जीत के साथ करना चाहेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed