फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर रैना ने क्यों कहा, विराट के लिए धोनी सबसे अहम, अगर बनना है विश्व कप चैंपियन?

Wed, 20 Feb 2019 04:28 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 20 Feb 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
Suresh Raina says MS Dhoni will play a crucial role if Virat Kohli is to lift the World Cup 
dhoni virat ravi

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आगामी विश्व कप में अहम भूमिका निभाएंगे। ऐसा कहना है भारतीय स्टार ऑलराउंडर सुरेश रैना का। गौरतलब है कि विश्व कप से पहले कई जानकार टीम इंडिया को विश्व कप का प्रबल दावेदार मान रही है। विश्व कप से पहले से टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया सीरीज बची है। उसके बाद सारे खिलाड़ी फिर आईपीएल में व्यस्त हो जाएंगे। 


 

Suresh Raina says MS Dhoni will play a crucial role if Virat Kohli is to lift the World Cup 
सुरेश रैना

ऐसे में 32 वर्षीय रैना को लगता है कि अगर विराट कोहली को विश्व कप की ट्रॉफी का हकदार बनना है तो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी उसमें अहम भूमिका निभाएंगे। आइए जानते हैं रैना ने धोनी के बारे में और क्या कहा?

Suresh Raina says MS Dhoni will play a crucial role if Virat Kohli is to lift the World Cup 
सुरेश रैना - फोटो : File

'हिंदुस्तान टाइम्स' से बातचीत करते हुए रैना ने कहा, 'धोनी का अनुभव और जिस तरह से वह टीम में युवा खिलाड़ियों के साथ संवाद करते हैं और उनका मार्गदर्शन करते हैं वो भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Suresh Raina says MS Dhoni will play a crucial role if Virat Kohli is to lift the World Cup 
सुरेश रैना

रैना ने कहा, 'हाली ही में धोनी ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में जिस तरह से प्रदर्शन किया है वह काबीले तारीफ है। इसके साथ ही उन्होंने युवा खिलाड़ियों का जबरदस्त मार्गदर्शन किया, जो युवा लड़कों के लिए वास्तव में अच्छा है। वह कई ऐसे बड़े टूर्नामेंट्स का हिस्सा रहे हैं। यही कारण है कि वह कप्तान कोहली के लिए सबसे अहम हैं।' इसके अलावा रैना ने बातचीत के दौरान कप्तान विराट कोहली भी जमकर तारीफ की।

विज्ञापन
Suresh Raina says MS Dhoni will play a crucial role if Virat Kohli is to lift the World Cup 
एमएस धोनी

धोनी को किस नंबर बल्लेबाजी करनी चाहिए पर रैना ने कहा, 'धोनी वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और रन बना रहे हैं। मुझे लगता है कि विश्व कप में उन्हें नंबर 4 पर खेलना चाहिए।' रैना ने आगे कहा कि 'धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे में खूब रन बनाए। उन्होंने तीन मैचों में 193 रन बनाकर मैन ऑफ द सीरीज के हकदार बने। बता दें कि विश्व कप 30 मई से शुरू हो रहा है। अपने शुरुआती मुकाबले में भारत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed