फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोंटी रोड्स की नजर में कोहली-जडेजा नहीं बल्कि यह भारतीय खिलाड़ी है सबसे बेहतर फील्डर 

Thu, 10 Aug 2017 03:20 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Thu, 10 Aug 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
suresh raina best fielder in the team india, says rhodes
जॉन्टी रोड्स - फोटो : Jonty Rhodes
गुजरे जमाने में अक्सर क्षेत्ररक्षण से मैच का पासा पलटने वाले दक्षिण अफ्रीका के जोंटी रोड्स की नजर में टीम इंडिया इस समय काफी बेहतर क्रिकेट खेल रही है। रोड्स का मानना है कि विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया का प्रदर्शन निकट भविष्य में और दमदार होता जाएगा। रोड्स ने कहा कि टीम इंडिया में कई खिलाड़ी अच्छे फील्डर भी हैं। विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, युवराज सिंह और सुरेश रैना ने चुस्त क्षेत्ररक्षण से कई बार सराहनीय प्रदर्शन किया है। 

रोड्स को रैना है पसंद 

suresh raina best fielder in the team india, says rhodes
सुरेश रैना - फोटो : ESPN
रोड्स टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहते हैं कि गुजरे जमाने में मोहम्मद कैफ टीम इंडिया के अच्छे फील्डर थे। युवराज तो टीम इंडिया में अभी भी खेल रहे हैं। वो भी बेहतर क्षेत्ररक्षक हैं। इसके अलावा विराट कोहली और रविंद्र जडेजा भी काफी चुस्त हैं। रोड्स आगे कहते हैं कि मेरी नजर में हालांकि सुरेश रैना इन सबमें सबसे बेहतर फील्डर हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह गेंद के पीछे बिना सोच समझ के जाते हैं। गेंद को पकड़ पाएंगे या नहीं, यह बात उनके मन में नहीं रहती, वह सिर्फ गेंद के पीछे भागते हैं। रोड्स ने कहा कि सुरेश रैना में वह अपने गुजरे जमाने की झलक देखते हैं।  
 

विराट की तुलना सचिन से नहीं की जाए

suresh raina best fielder in the team india, says rhodes
विराट कोहली - फोटो : the indian express
रोड्स ने कहा कि‌ विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना नहीं की जानी चाहिए। दोनों अपने-अपने समय के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। सचिन सचिन हैं तो विराट भी विराट हैं। दोनों के खेलने की शैली अलग है। दोनों चैंपियन खिलाड़ी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed