कोलकाता से मिली हार को भुला कर हैदराबाद की टीम शुक्रवार को राजस्थान के खिलाफ जीत के साथ टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेगी। वहीं, राजस्थान की टीम पंजाब से मात खाने के बाद इंडियन टी-20 लीग के मौजूदा सत्र में पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। आइए जानते हैं इस मुकाबले में कैसी हो सकती है सनराइजर्स की टीम...
टॉप ऑर्डर
हैदराबाद की तरफ से पिछली बार डेविड वॉर्नर पिछली और जॉनी बेयरस्टो ने बल्लेबाजी का आगाज किया था। लेकिन अगर आज केन विलियमसन की वापसी होती है तो वॉर्नर के साथ वही पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं जॉनी बेयरस्टोर को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है।
मिडिल ऑर्डर
टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। साहा के बाद मनीश पांडे को बल्लेबाजी के लिए पांचवें नंबर पर भेजा जा सकता है। दोनों की मौजूदगी में हैदराबाद की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी ज्यादा मजबूत नजर आती है।
ऑलराउंडर
बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन न सिर्फ बल्लेबाजी में हाथ दिखाते नजर आ सकते हैं, बल्कि गेंदबाजी डिपार्टमेंट को भी बड़ा सपोर्ट देंगे। इसके अलावा टीम के पास विजय शंकर जैसा बेहतरीन ऑलराउंडर है। दोनों ही खिलाड़ियों को आज के मुकाबले में भी मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा युसूफ पठान को भी परिस्थितियां देखकर बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है।
गेंदबाजी
भुवनेश्वर कुमार और सिद्धार्थ कौल की जगह भी पक्की मानी जा रहा है। पिछले मैच में भुवनेश्वर ही टीम के कप्तान थे। इसके अलावा अफगानिस्तान के स्टार स्पिर राशिद खान का खेलना भी लगभग तय माना जा रहा है।