{"_id":"5b8cee4a42c79246400abe97","slug":"sunil-gavaskar-slams-hardik-pandya-along-with-team-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पांड्या पर जमकर बरसे सुनील गावस्कर, बोले- मैं नहीं मानता उसे ऑलराउंडर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार्दिक पांड्या पर जमकर बरसे सुनील गावस्कर, बोले- मैं नहीं मानता उसे ऑलराउंडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया को रविवार को रोस बॉल में इंग्लैंड के हाथों चौथे टेस्ट में 60 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी। इसके साथ ही मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली है। सीरीज का पांचवां व अंतिम टेस्ट 7 सितंबर से शुरू होगा, जो महज औपचारिकता भर रह गया है। टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द मोइन अली बने, जिन्होंने मैच में 134 रन देकर 9 विकेट झटके।
2 of 6
विराट कोहली
टीम इंडिया के प्रदर्शन से निराश सुनील गावस्कर ने एक बार फिर विराट सेना के बल्लेबाजों को खरीखोटी सुनाई है। 245 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने शुरुआत में तीन विकेट गंवाए। इसके बाद कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने अर्धशतक जमाकर मेहमान टीम की जीत की उम्मीदें जगाई। मगर कप्तान कोहली के आउट होते ही नंबर-1 टेस्ट टीम का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम 184 रन पर ढेर हो गई।
3 of 6
Sunil Gavaskar
सुनील गावस्कर ने कहा, 'जब पांच बल्लेबाजों के साथ मैदान पर उतरे हो तो फिर आपको ऐसी स्थिति में नहीं होना चाहिए कि सिर्फ एक ही बल्लेबाज पर पूरी टीम निर्भर हो। आपको चाहिए कि विराट कोहली हमेशा शतक जमाए। वह हर बार ऐसा नहीं कर सकता। वो मनुष्य है। कोहली-रहाणे की साझेदारी क्या टूटी, अब हम इतना विश्वास नहीं कर सकते कि अन्य बल्लेबाज 60-70 रन बना सके।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विराट कोहली
कोहली ने मौजूदा सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और अब तक वह अपने खाते में 544 रन जोड़ चुके हैं। चेतेश्वर पुजारा और रहाणे ही दो अन्य बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 200 से अधिक रन बनाए। गावस्कर का मानना है कि मेजबान टीम ने कोहली ब्रिगेड की कमजोरी पहचान ली है, जिसका फायदा उन्हें साउथ हैम्पटन में मिला।
विज्ञापन
5 of 6
सुनील गावस्कर
गावस्कर ने कहा, 'साउथ हैम्पटन में मुझे लगता है कि टीम इंडिया की गलतियां सामने दिखीं। एजबेस्टन और लॉर्ड्स में गेंद काफी घूम रही थी, जिसमें बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे। मगर यहां दोनों पारियों में मुझे नहीं लगता कि बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा। वह अपनी गलती से हारे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।