{"_id":"5b9349ca867a557f5742d0c3","slug":"sunil-gavaskar-says-team-india-management-do-not-likes-karun-nair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हनुमा विहारी के सिलेक्शन पर भड़के गावस्कर, बोले 'ट्रिपल सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज के साथ नाइंसाफी'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हनुमा विहारी के सिलेक्शन पर भड़के गावस्कर, बोले 'ट्रिपल सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज के साथ नाइंसाफी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में के आखिरी मुकाबले में विराट कोहली ने हनुमा विहारी पर भरोसा दिखाया और टीम मैनेजमेंट ने उन्हें टेस्ट में डेब्यू करने का मौका दिया। हनुमा विहारी को टीम में हार्दिक पांड्या का जगह रखा गया। हालांकि हनुमा की टीम में एंट्री टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर काफी भड़क उठे और उन्हें टीम मैनेजमेंट की सिलेक्शन प्रक्रिया पर सवाल दागना शुरू कर दिया।
2 of 9
हनुमा विहारी
इसमें कोई दोराय नहीं कि हनुमा विहारी एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं। विहारी ने साल 2010 में झारखंड के खिलाफ प्रथम श्रेणा क्रिकेटर से डेब्यू किया था। हनुमा ने अब तक 63 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैचों में 59.79 की औसत से 5142 रन बनाए हैं, जिसमें 15 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं।
3 of 9
हनुमा विहारी
वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने 56 मैचों में 2268 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। 24 वर्षीय हनुमा का 2017-18 के रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने पूरे सीजन 6 मैचों में 94 की औसत से 752 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
हनुमा विहारी
हाल ही में हुनमा ने भारत ए की तरफ से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खिलाफ दूसरे अनधिकृत टेस्ट मैच में 148 रन की शतकीय पारी खेली थी। हालांकि, यह मुकाबला ड्रॉ हो गया था। इतना ही नहीं, उन्होंने विदेशी पिचों पर काउंटी क्रिकेट में 6 शतक भी जड़े हैं।
विज्ञापन
5 of 9
hanuma vihari
महज 24 साल 314 दिन में भारतीय टीम में जगह बनाने वाले हनुमा 2012 अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप की चैंपियन भारतीय टीम का हिस्सा थे और हाल ही में इंग्लैंड में इंडिया-ए टीम का हिस्सा रहे इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड-ए के खिलाफ वन-डे सीरीज के चार मैचों में 291 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक भी शामिल था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।