फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चैपल को स्टीव स्मिथ की खरी-खरी, कहा- हर मैच के बाद विचित्र बयान देते हैं

Tue, 22 Dec 2020 05:37 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडीलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडीलेड Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 22 Dec 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
Steve Smith says Ian Chappell makes outlandish statement after every match
इयान चैपल

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने पुछल्ले बल्लेबाजों को शॉर्ट पिच गेंदों से बचाने की वकालत करने के पूर्व कप्तान इयान चैपल के बयान को ‘विचित्र’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि शॉर्ट गेंदें खेल का हिस्सा हैं।

Steve Smith says Ian Chappell makes outlandish statement after every match
इयान चैपल

खेल के लोकप्रिय विशेषज्ञों में शामिल चैपल ने बाउंसर पर प्रतिबंध को खारिज किया था लेकिन सिर में चोट और चक्कर आने जैसी स्थिति के बढ़ते मामलों को देखते हुए निचले क्रम के बल्लेबाजों को बचाने के लिए उन्होंने नियमों को कड़ा करने की बात की। स्मिथ हालांकि इस सुझाव से सहमत नहीं हैं। 

Steve Smith says Ian Chappell makes outlandish statement after every match
स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter@cricketcomau

स्मिथ ने 'एसईएन मोर्निंग्स' से कहा, 'ऐसा लगता है कि इस समय इयान चैपल प्रत्येक मैच के बाद विचित्र बयान दे रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'मेरे नजरिए से शॉर्ट गेंद खेल का हिस्सा हैं। हमने वर्षों से देखा है कि काफी अच्छा संघर्ष देखने को मिला है और मुझे नहीं लगता कि इन्हें अवैध घोषित किया जा सकता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Steve Smith says Ian Chappell makes outlandish statement after every match
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

स्मिथ ने जोर देते हुए कहा कि उन्हें तेज गेंदबाजों के निचले क्रम के बल्लेबाजों को शॉर्ट गेंदबाजी करने में कोई समस्या नहीं है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट श्रृंखला से पहले सिर में चोट और चक्कर आने जैसी स्थिति के काफी मामले सामने आए जिसके बाद तेज गेंदबाजों के बाउंसर का इस्तेमाल करने को लेकर बहस तेज हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed