{"_id":"5bcdec46bdec2269b6429d04","slug":"sri-lanka-seeks-indian-helps-to-tackle-spot-fixing-in-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्पॉट फिक्सिंग ने बढ़ाई श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की परेशानी, कानूनी मसौदा बनाने में भारत से मांगी मदद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पॉट फिक्सिंग ने बढ़ाई श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की परेशानी, कानूनी मसौदा बनाने में भारत से मांगी मदद
Tue, 23 Oct 2018 08:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Oct 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन रणतुंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की जांच और इस बुराई से निपटने के लिए कानूनी मसौदा तैयार करने में भारत मदद करेगा। श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान और अब पेट्रोलियम मंत्री अर्जुन रणतुंगा ने यह जानकारी दी है। रणतुंगा ने कहा कि भारत का केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) श्रीलंका क्रिकेट में बड़े पैमाने पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच में तकनीकी विशेषज्ञता मुहैया करा सकता है। रणतुंगा ने नई दिल्ली से श्रीलंका लौटने के बाद कहा, 'हमारे पास इस समस्या से पूरी तरह से निपटने की विशेषज्ञता या कानून नहीं है।
2 of 5
match fixing lanka
भारत इससे जुड़ा कानूनी मसौदा बनाने में भी मदद करेगा।' सीबीआई ने 2000 में रणतुंगा और टीम के उपकप्तान अरविंद डि सिल्वा पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में दोनों को आरोप मुक्त कर दिया गया था। श्रीलंका ने क्रिकेट में जुड़े भ्रष्टाचार के मामले उजागर होने के बाद वादा किया था कि मैच फिक्सिंग के आरोपों की जांच के लिए विशेष पुलिस इकाई का गठन किया जाएगा। मैच फिक्सिंग के ये आरोप मई में जारी डाक्यूमेंट्री में लगाए गए थे। हाल के दिनों में देश के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सनत जयसूर्या पर आईसीसी ने मैच फिक्सिंग से जुड़ी जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया था।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने फिक्सिंग के आरोपों को नकारा
3 of 5
match fixing
हाल ही में एक निजी चैनल अल जजीरा ने स्पॉट फिक्सिंग को लेकर अपने स्टिंग ऑपरेशन की दूसरी किश्त को प्रसारित किया है जिससे क्रिकेट जगत में खलबली है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इसमें दावा किया गया कि 2011-12 के बीच 15 मैचों में स्पॉट फिक्सिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sri lanka cricket
इसमें एक कथित मैच फिक्सर के हवाले से इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों पर उंगली उठाई गई। जबकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्डों ने इन दावों की प्रतिक्रिया में कहा है कि इसमें किसी खिलाड़ी की भ्रष्ट गतिविधियों के प्रमाणिक साक्ष्य नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
cricket
ईसीबी ने कहा कि जो सूचनाएं हैं उनसे किसी तरह के नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता। हम क्रिकेट की गरिमा को बचाए रखने के लिए गंभीर हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि फिक्सिंग को लेकर जीरो टोलरेंस (शून्य सहिष्णुता) नीति है। हमें भ्रष्टाचार का कोई मामला नहीं मिला।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।