फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SRH vs MI Highlights: कैमरन ग्रीन ने मुंबई को हैदराबाद पर दिलाई जीत, आखिरी ओवर में अर्जुन तेंदुलकर का कमाल

Wed, 19 Apr 2023 12:01 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: रोहित राज Updated Wed, 19 Apr 2023 12:01 AM IST
सार

इस हार के साथ ही सनराइजर्स की जीत का क्रम टूट गया। उसे पिछले दो मुकाबलों में सफलता मिली थी, लेकिन वह जीत की हैट्रिक नहीं लगा सकी। वहीं, मुंबई की यह लगातार तीसरी जीत है।

विज्ञापन
SRH vs MI Highlights IPL 2023 Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians Rohit Sharma Cameron Green Arjun Tendulkar
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 16वें सीजन के 25वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को उसके होमग्राउंड पर 14 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम ने दो अंक हासिल कर लिए। उसके अब पांच मैचों में छह अंक हो गए हैं। रोहित शर्मा की टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, हैदराबाद की यह तीसरी हार है और वह अंक तालिका में नौवें पायदान पर है।
SRH vs MI Highlights IPL 2023 Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians Rohit Sharma Cameron Green Arjun Tendulkar
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 19.5 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई।
SRH vs MI Highlights IPL 2023 Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians Rohit Sharma Cameron Green Arjun Tendulkar
रिले मेरेडिथ ने शानदार गेंदबाजी की - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई की लगातार तीसरी जीत
इस हार के साथ ही सनराइजर्स की जीत का क्रम टूट गया है। उसे पिछले दो मुकाबलों में सफलता मिली थी, लेकिन वह जीत की हैट्रिक नहीं लगा सकी। वहीं, मुंबई की यह लगातार तीसरी जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
SRH vs MI Highlights IPL 2023 Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians Rohit Sharma Cameron Green Arjun Tendulkar
अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : IPL/BCCI
अंतिम ओवर में अर्जुन ने 20 रन बचाए
सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी ओवर में 20 रनों की आवश्यकता थी। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने युवा अर्जुन तेंदुलकर को गेंदबाजी के लिए बुलाया। अर्जुन ने कप्तान के भरोसे को सही साबित किया और सिर्फ चार रन दिए। उनके इस ओवर में दो विकेट भी गिरे। दूसरी गेंद पर अब्दुल समद रनआउट हो गए और पांचवीं गेंद पर अर्जुन तेंदुलकर ने भुवनेश्वर कुमार को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर सनराइजर्स की पारी को समेट दिया।
विज्ञापन
SRH vs MI Highlights IPL 2023 Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians Rohit Sharma Cameron Green Arjun Tendulkar
विकेट लेने के बाद अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : IPL/BCCI
अर्जुन को मिली पहली सफलता
आईपीएल में अर्जुन को पहली सफलता मिली है। अर्जुन ने 2.5 ओवर में 18 रन दिए। उन्हें एक सफलता मिली। उन्हें पिछले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला था। तब अर्जुन ने दो ओवर में 17 रन दिए थे। उन्होंने दोनों मैचों में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed