फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डुप्लेसिस के साथ घटी अनहोनी, ट्वीट पर सुनाई आपबीती

Sun, 22 Sep 2019 08:30 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 22 Sep 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
South Africa Captain faf Du plessis frustrates after flight delayed during his india tour
Faf du Plessis

दक्षिण अफ्रीकी टीम के टेस्ट कप्तान फाफ डू प्लेसिस को भारत दौरे के लिए रवाना होने से पहले ही एक समस्या का सामना करना पड़ा है। भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने आ रहे फाफ की फ्लाइट ने चार घंटे की देरी से उड़ान भरी जिसकी वजह से उनकी दूसरी फ्लाइट भी मिस हो गई।



 

South Africa Captain faf Du plessis frustrates after flight delayed during his india tour
फाफ डू प्लेसी - फोटो : File

फाफ ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘आखिरकार चार घंटे की देरी के बाद दुबई के लिए एक विमान पर हूं। अब मैं भारत के लिए अपनी उड़ान नहीं पकड़ पाऊंगा, अगली उड़ान सिर्फ 10 घंटे बाद है।’’
 

South Africa Captain faf Du plessis frustrates after flight delayed during his india tour
फाफ डू प्लेसी - फोटो : BCCI

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरा क्रिकेट बैग नहीं आया है! मैं इस बारे में सिर्फ मुस्कुरा सकता हूं। वाह ब्रिटिश एयरवेज, आज का अनुभव मेरी सबसे खराब उड़ान के अनुभव में से एक था जिसमें सब कुछ गलत हो रहा था। अब बस उम्मीद है कि मैं बल्ले वापस हासिल कर पाऊं।’’

 
विज्ञापन
विज्ञापन
South Africa Captain faf Du plessis frustrates after flight delayed during his india tour
फाफ डु प्लेसी - फोटो : twitter

दक्षिण अफ्रीकी टीम इस वक्त तीन टी-20 मैचों के लिए क्विंटन डी कॉक की अगुवाई में भारत दौरे पर है। फाफ फिलहाल टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं लेकिन वे दो अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की अगुवाई करेंगे जिसके लिए वे भारत के लिए रवाना हो रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed