फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी विराट को बताया था नासमझ, अब फिर भारतीय कप्तान को घेरने की तैयारी में रबाडा

Mon, 09 Sep 2019 04:24 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 09 Sep 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
South africa bowler kagiso rabada says virat is challenge but team will win against india
विराट कोहली और कागिसो रबाडा - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम का मुकाबला अब दक्षिण अफ्रीका से होना है और मेहमान टीम के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा इसके लिए तैयार नजर आ रहे हैं। रबाडा का मानना है कि आगामी टी20 और टेस्ट सीरीज खराब दौर से जूझ रही उनकी टीम के लिए दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खुद को परखने का सुनहरा मौका है। रबाडा ने साथ ही कहा कि मेजबान टीम के कप्तान विराट कोहली को आउट करना बड़ी चुनौती होगी।



दक्षिण अफ्रीकी टीम 15 सितंबर से शुरू हो रही सीरीज में तीन टी20 और तीन टेस्ट खेलेगी। उनके पास कमोबेश युवा टीम है जिसमें रबाडा और कप्तान क्विंटन डि कॉक सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।

South africa bowler kagiso rabada says virat is challenge but team will win against india
विराट कोहली और कागिसो रबाडा - फोटो : सोशल मीडिया

चुनौतीपूर्ण साल
रबाडा ने कहा, ‘अगले कुछ साल हमारे लिए चुनौतीपूर्ण हैं। यह एक सफर है। टीम को अपनी क्षमता पर भरोसा है और अब देखना है कि भारत दौरा कैसा रहता है।’ विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद यह दक्षिण अफ्रीका का पहला दौरा है। दूसरी ओर भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 है लेकिन टी20 में चौथे स्थान पर है।

South africa bowler kagiso rabada says virat is challenge but team will win against india
कागिसो रबाडा

भारत को हरा सकती है दक्षिण अफ्रीकी टीम
रबाडा ने कहा, ‘यह बदलाव का दौर है। मुझे खुशी है कि उन खिलाड़ियों के साथ खेल रहा हूं जिनके साथ स्कूल में क्रिकेट खेला है।’ उन्होंने कहा कि अनुभव के अभाव के बावजूद उन्हें लगता है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत को हरा सकती है। उन्होंने कहा ,‘कुछ को संदेह होगा। भारतीय टीम के खिलाफ जो खिलाड़ी नहीं खेले हैं, खासकर इतनी बेहतरीन टीम के खिलाफ, हमें देखना है कि हम कहां ठहरते हैं। मुझे लगता है कि हम जीतेंगे। यह रोमांचक है और काफी मजा आएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
South africa bowler kagiso rabada says virat is challenge but team will win against india
विराट कोहली और कागिसो रबाडा - फोटो : सोशल मीडिया

विराट सर्वश्रेष्ठ, आउट करना चुनौतीपूर्ण
भारतीय कप्तान विराट कोहली को आउट करना दक्षिण अफ्रीका के युवा गेंदबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। रबाडा ने कहा, ‘सफेद गेंद के प्रारूप में विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ हैं। वह महान खिलाड़ियों की जमात का हिस्सा हैं। उनके खिलाफ खेलना भी किसी कसौटी पर खुद को कसने से कम नहीं है। हम बेखौफ होकर उन्हें गेंदबाजी करेंगे। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को गेंदबाजी करने का अपना ही मजा है।’

विज्ञापन
South africa bowler kagiso rabada says virat is challenge but team will win against india
India vs South Africa - फोटो : social Media

युवा टीम के पास मौका
24 वर्षीय रबाडा ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य खुद को सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ आंकना है। भारतीय टीम काफी कामयाब रही है। हमारी टीम में कई बदलाव हुए हैं और यह युवा टीम है। नए खिलाड़ियों के लिए यहां खेलना एक चुनौती है।’ दक्षिण अफ्रीकी टीम में फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, हाशिम अमला और डेल स्टेन नहीं हैं। डु प्लेसिस उपलब्ध नहीं थे जबकि अमला और ताहिर क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और स्टेन का चयन नहीं हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed