फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फ में दबा मिला था 18000 साल पुराने 'कुत्ते' का शव, वैज्ञानिकों के लिए अब तक बना है रहस्य

Mon, 02 Dec 2019 03:06 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 02 Dec 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
18000 year old wolf dog body found in Siberia Mystery made for scientists
बर्फ में दबा मिला 18000 साल पुराने 'कुत्ते' का शव - फोटो : Social media

कभी-कभी वैज्ञानिकों को खोज के दौरान ऐसी चीजें मिल जाती हैं, जिसे देखकर वो भी हैरान रह जाते हैं। पिछले साल साइबेरिया में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। यहां वैज्ञानिकों को एक 'रहस्यमयी कुत्ते' का शव बर्फ में दबा मिला था। इसके बाद उन्होंने एक साल तक इसपर रिसर्च किया और बताया कि 'कुत्ते' के अवशेष 18000 साल पुराने हैं।

18000 year old wolf dog body found in Siberia Mystery made for scientists
बर्फ में दबा मिला 18000 साल पुराने 'कुत्ते' का शव - फोटो : Social media

सबसे हैरानी की बात ये थी कि हजारों साल के बाद भी उस 'कुत्ते' का शव खराब नहीं हुआ था। उसके शरीर पर बाल मौजूद थे और उसका जबड़ा पूरी तरह सुरक्षित था। दरअसल, ऐसा बर्फ में दबे होने के कारण हुआ था। 

18000 year old wolf dog body found in Siberia Mystery made for scientists
बर्फ में दबा मिला 18000 साल पुराने 'कुत्ते' का शव - फोटो : Social media

इस 'रहस्यमयी कुत्ते' की खोज स्वीडन के वैज्ञानिक लव डेलेन और डेव स्टंटन ने की थी। उन्होंने बताया, 'जब हमने शव को देखा तो हैरान रह गए, क्योंकि वह कुत्ता और भेड़िए की मिश्रित प्रजाति की तरह था। उसे 'डॉगर' नाम दिया गया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
18000 year old wolf dog body found in Siberia Mystery made for scientists
बर्फ में दबा मिला 18000 साल पुराने 'कुत्ते' का शव - फोटो : Social media

वैज्ञानिकों के मुताबिक, उस 'कुत्ते' की शारीरिक संरचना एक भेड़िए की तरह है। शोध से पता चला कि यह एक दुर्लभ प्रजाति का शव है, लेकिन असल में यह कोई कुत्ता है या भेड़िया, इसका पता लगाने के लिए अभी और अध्ययन किया जाना जरूरी है। 

विज्ञापन
18000 year old wolf dog body found in Siberia Mystery made for scientists
40000 साल पुराने भेड़िए का सिर - फोटो : Social media

इससे पहले भी पिछले साल अगस्त में रूस के यकुतिया इलाके में 40 हजार साल पुराने एक साइबेरियन भेड़िए का सिर बर्फ में दबा मिला था। यह भेड़िया आज के भेड़ियों के मुकाबले दोगुना बड़ा था। बर्फ में दबे होने के कारण उसके फर, कान, दिमाग और दांत पूरी तरह सुरक्षित थे। शोधकर्ताओं के मुताबिक, वह भेड़िए की एक प्राचीन उप प्रजाति थी, जो मैमथों के साथ रहती थी और विलुप्त हो गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed