{"_id":"5a9982944f1c1bfe7e8b85b1","slug":"sourav-ganguly-gives-a-bold-statement-about-virender-sehwag-batting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गांगुली का सहवाग की बल्लेबाजी पर कड़ा बयान, बोले- यह रिस्क नहीं लिया होता तो नहीं बनते ऐसे बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गांगुली का सहवाग की बल्लेबाजी पर कड़ा बयान, बोले- यह रिस्क नहीं लिया होता तो नहीं बनते ऐसे बल्लेबाज
Fri, 02 Mar 2018 10:27 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Mar 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग टीम इंडिया के सफलतम ओपनर्स में से एक हैं। सहवाग ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कराए और वह फैंस के चहेते बल्लेबाजों में से एक रहे। हालांकि, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है सहवाग उस स्तर के बल्लेबाज नहीं होते अगर वो उन्हें ओपनिंग पर भेजने का रिस्क नहीं उठाते।
2 of 6
वीरेंद्र सहवाग
ध्यान हो कि सहवाग ने अपना करियर बतौर मिडिल ऑर्डर बैट्समैन के रूप में शुरू किया था। वह चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरते थे। 2002 में श्रीलंका के खिलाफ तत्कालीन कप्तान गांगुली ने सहवाग को ओपनिंग करने के लिए भेजा, जहां हमें इस बल्लेबाज का अनोखा अंदाज देखने को मिला। सहवाग ने इसके बाद कई रन बनाए और फिर वह भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल ओपनर्स में से एक बने।
3 of 6
सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग
गांगुली ने वीरेंद्र सहवाग की कहानी का उल्लेख करते हुए याद किया कि कैसे उन्होंने बतौर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन बाद में उन्हें ओपनिंग के लिए भेजा गया। गांगुली ने कहा, 'मैंने सहवाग को अचानक ओपनिंग करने को कहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सौरव गांगुली
पूर्व कप्तान ने कहा, 'मैंने अपनी किताब अ सेंचुरी इज नॉट इनफ में भी कहा है कि जिंदगी में सर्वश्रेष्ठ चीजें अनचाहे तरीके से मिल जाती है। इसलिए खुले रहिये और हमेशा कुछ करते रहने के बारे में सोचिए। अपने दिमाग को बंद मत कीजिये। यह मेरे ही ओपनर होने के अनुभव से निकला।'
विज्ञापन
5 of 6
virender sehwag
बकौल गांगुली, 'जिस तरह ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन और लैंगर ओपनर्स बने। इसने मुझे सहवाग को ओपनर बनाने के लिए जोर दिलाया। मैंने सहवाग से कहा- आपको करना है। हम देखेंगे कि क्या होता है। अगर सहवाग ओपनर नहीं होते तो आज उस कद के आधे खिलाड़ी भी नहीं होते, जिस मुकाम पर वो खड़े हैं। इसलिए मैं संतुष्ट हूं कि सर्वश्रेष्ठ चीजें अनचाहे तरीके से मिलती हैं। वो कही से भी मिल जाती हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।