{"_id":"5a99614f4f1c1ba32a8ba365","slug":"sourav-ganguly-admits-leaving-kumble-in-final-was-the-hard-decision","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सौरव गांगुली को आज भी है मलाल, कप्तान रहते हुए लेना पड़ा था कड़ा फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सौरव गांगुली को आज भी है मलाल, कप्तान रहते हुए लेना पड़ा था कड़ा फैसला
Fri, 02 Mar 2018 08:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Mar 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सौरव गांगुली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोलकाता के चहेते बेटे सौरव गांगुली टीम इंडिया के महान कप्तानों में से एक हैं। गांगुली को ड्रेसिंग रूम में आक्रमकता जगाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने टीम को बताया कि वह किसी भी जगह जीत दर्ज कर सकती है। गांगुली ने लगातार टीम के खिलाड़ियों का समर्थन किया और उन्हें अपने आप को अभिव्यक्त करने की इजाजत दी।
2 of 5
सौरव गांगुली
साल 2008 में रिटायर होने के बाद गांगुली क्रिकेट की प्रशासकीय गतिविधियों में काफी सक्रिय हुए और उन्होंने गेम में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया। साथ ही उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की कई रोचक कहानियों का भी खुलासा किया। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कप्तान रहते हुए कड़ा फैसला लेने वाली बात का खुलासा किया।
3 of 5
सौरव गांगुली
कोई क्रिकेट फैन शायद ही 2003 में वह दोपहर भूला होगा जब टीम इंडिया जोहानसबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलने उतरी थी। टीम इंडिया के पास वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने का शानदार मौका था। हालांकि, मैच शुरू होने से पहले गांगुली ने एक आश्चर्यजनक फैसला लेकर कई फैंस को जोरदार झटका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनिल कुंबले
- फोटो : SELF
टीम इंडिया ने फैसला किया कि अनुभवी लेग स्पिनर अनिल कुंबले को अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया जाएगा, जिससे कई फैंस स्तब्ध रह गए थे। फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से शिकस्त झेलना पड़ी और टीम इंडिया के दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया। फाइनल के बाद कई बार कुंबले को हरभजन सिंह के लिए अपनी जगह गंवाना पड़ी।
विज्ञापन
5 of 5
anil kumble
- फोटो : twitter
गांगुली ने स्वीकार किया कि कुंबले को बाहर करना उनकी कप्तानी के कड़े फैसलों में से एक रहा। गांगुली ने स्पोर्ट्स्टार को दिए इंटरव्यू में कहा, 'कुंबले को अंतिम एकादश से बाहर करना कड़ा फैसला था। वह महान और शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं। उनको बाहर करना मेरा सबसे कड़े फैसलों में से एक रहा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।