भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच रविवार को कोलंबो में खेला गया। इस दौरान टीम इंडिया ने शिखर धवन के नेतृत्व में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मेजबान श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली है। अब मेहमान टीम की निगाह सीरीज में अजेय बढ़त बनाने की है। हालांकि पहले मैच में दमदार प्रदर्शन के बाद टीम में किसी बदलाव की उम्मीद कम ही है लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए कुछ खिलाड़ियों को आजमाया जाए तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि दूसरे मैच में क्या हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI
SL vs IND: दूसरे वनडे में मनीष पांडे पर गिर सकती है गाज, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 20 Jul 2021 09:22 AM IST
सार
भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली है। अब मेहमान टीम की निगाह सीरीज में अजेय बढ़त बनाने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन