स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 02 Dec 2024 08:51 AM IST
सार
अख्तर ने एक पाकिस्तानी चैनल से बात करते हुए रेवेन्यू के ज्यादा हिस्से की मांग पर पीसीबी के रुख से सहमति व्यक्त की क्योंकि टूर्नामेंट अब एक हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, वह भविष्य के आईसीसी आयोजनों के लिए पाकिस्तान टीम के भारत की यात्रा नहीं करने के रुख के संबंध में पीसीबी के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
1 of 4
शोएब अख्तर, जय शाह और मोहसिन नकवी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विवाद को लेकर भारत और आईसीसी के रुख से सहमत नहीं हैं। इसके अलावा वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के आगामी टूर्नामेंट्स के लिए टीम को भारत नहीं भेजने के फैसले से भी खुश नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी पक्षों के बीच हाइब्रिड मॉडल पर सहमति बन गई है, लेकिन पीसीबी ने अपनी मंजूरी पर मुहर लगाने के लिए कुछ मांगें और शर्तें रखी हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट की मेजबानी के अधिकार रखने वाले पीसीबी पूरे टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान में करने पर आमादा है, लेकिन आईसीसी के साथ हालिया बैठक में उन्होंने अपना रुख नरम किया है। हालांकि, पीसीबी ने कथित तौर पर भारत में आयोजित होने वाले सभी आईसीसी आयोजनों को भी एक हाइब्रिड मॉडल में आयोजित करने की मांग की है। अब इस पर शोएब अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 4
शोएब अख्तर
- फोटो : Twitter
अख्तर ने इस मामले में किया पीसीबी का समर्थन
अख्तर ने एक पाकिस्तानी चैनल से बात करते हुए रेवेन्यू के ज्यादा हिस्से की मांग पर पीसीबी के रुख से सहमति व्यक्त की क्योंकि टूर्नामेंट अब एक हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, वह भविष्य के आईसीसी आयोजनों के लिए पाकिस्तान टीम के भारत की यात्रा नहीं करने के रुख के संबंध में पीसीबी के खिलाफ हैं। अख्तर ने कहा, 'आपको होस्टिंग अधिकारों और रेवेन्यू के लिए भुगतान किया जा रहा है और यह ठीक है हम सभी इसे समझते हैं। पाकिस्तान का रुख भी वाजिब है। उन्हें मजबूत स्थिति बनाए रखनी चाहिए थी और ऐसा क्यों नहीं करें वो? एक बार जब हम अपने देश में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने में सक्षम होते हैं और वे (भारतीय टीम) आने के इच्छुक नहीं होते हैं, तो आईसीसी को हमारे साथ उच्च दर पर रेवेन्यू साझा करना चाहिए। यह एक अच्छा कॉल है।'
3 of 4
जय शाह और मोहसिन नकवी
- फोटो : Twitter
अख्तर बोले- पाकिस्तान को अपनी टीम भारत भेजनी चाहिए
हालांकि, अख्तर का मानना है कि पीसीबी को पाकिस्तान टीम को भविष्य की आईसीसी प्रतियोगिताओं के लिए भारत भेजना चाहिए। अख्तर का मानना है कि पाकिस्तान को अपनी टीम इस तरह बनानी चाहिए ताकि वह भारत को उसके ही घर में हराने में सक्षम हो। उन्होंने कहा, 'जहां तक भविष्य में भारत में खेलने की बात है तो हमें दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहिए और वहां जाना चाहिए। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि भारत जाओ और वहां उन्हें हराओ। भारत में खेलो और वही उन्हें मार (हरा) के आओ। मैं समझता हूं कि हाइब्रिड मॉडल पर पहले ही हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।'
हाइब्रिड मॉडल को लेकर बनी सहमति
चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के मैच दुबई में आयोजित किए जाएंगे, जबकि अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है तो दो में से एक सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा। वहीं, अगर भारत फाइनल में पहुंचता है तो फाइनल भी दुबई में खेला जाएगा। अगर भारत नॉकआउट में नहीं जाता है, तो दोनों सेमीफाइनल और फाइनल दोनों पाकिस्तान में आयोजित किए जाएंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।