'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर इन दिनों भारत में प्रसारित हो रहे एक टीवी शो के जज बने हुए हैं। लेकिन खबर आ रही है कि इस शो की शूटिंग के दौरान वह घायल हो गए हैं।
2 of 5
शोएब अख्तर
- फोटो : Getty
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के लाइफ ओके पर दिखाए जा रहे कॉमेडी सीरियल 'मजाक-मजाक में' घायल होने की खबर है। अख्तर से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि वह उस समय घायल हो गए जब वह सेट पर एक बाइक पर सवार होने की कोशिश कर रहे थे।
3 of 5
शोएब अख्तर
- फोटो : Getty
सूत्र के अनुसार, शोएब अख्तर उस समय घायल हो गए जब शूटिंग चल रही थी। अख्तर ने शूटिंग से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया और उन्होंने अपने क्रू मेंबर की एक बाइक को एक हाथ से चलाने का फैसला लिया।
शोएब अख्तर एक हाथ से बाइक चलाते हुए आगे निकल गए, लेकिन रिलायंस स्टूडियो (फिल्मसिटी) के पास खुदाई का काम चल रहा था। ड्राइविंग के दौरान अख्तर की बाइक स्लिप कर सड़क किनारे लगे लोहे के एक रॉड से जा टकराई। इससे अख्तर को कुछ चोटें आ गईं, हालांकि उनकी यह चोट बहुत ज्यादा गंभीर नहीं है। इस घटना पर टीवी चैनल की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
शोएब अख्तर वैसे तो कई टीवी शोज में दिखाई दे चुके हैं। लेकिन वह पहली बार छोटे पर्दे पर जज के रूप में दिखाई दे रहे हैं। 'मजाक मजाक में' एक तरह से भारतीय मजाक लीग है जो देश के कई क्षेत्रों से आए कॉमेडियन अपनी प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम में टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह भी हैं।