फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virat Kohli-Shikhar Dhawan: 'शिखर आपके जुनून और मुस्कान की याद आएगी', धवन के संन्यास पर विराट का भावुक पोस्ट

Sun, 25 Aug 2024 02:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 25 Aug 2024 02:33 PM IST
सार

धवन और कोहली दोनों को मैदान में विपक्षी टीम पर आक्रमण करने के लिए जाना जाता रहा है। 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में धवन और कोहली ने भारत को खिताब हासिल करने में मदद की थी।

विज्ञापन
'Shikhar Dhawan we will miss your passion and smile', Virat Kohli emotional post on Dhawan's retirement
कोहली और धवन - फोटो : BCCI
भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने दोस्त और पूर्व साथी खिलाड़ी शिखर धवन के लिए एक भावुक कर देने वाला नोट लिखा है। कोहली ने रविवार को सोशल मीडिया पर धवन के लिए पोस्ट करते लिखा कि मैदान पर उनके जुनून और मुस्कान की बहुत याद आएगी। धवन ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया। कोहली और धवन अपने जूनियर क्रिकेट के दिनों से ही एक साथ खेल रहे हैं और धवन के भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने के साथ ही एक युग का अंत हो गया।
'Shikhar Dhawan we will miss your passion and smile', Virat Kohli emotional post on Dhawan's retirement
शिखर धवन और विराट कोहली - फोटो : BCCI
कोहली ने लिखा, 'शिखर, आपके निडर डेब्यू से लेकर भारत के सबसे भरोसेमंद सलामी बल्लेबाजों में से एक बनने तक, आपने हमें संजोने के लिए अनगिनत यादें दी हैं। खेल के प्रति आपका जुनून, आपकी खेल भावना और आपकी ट्रेडमार्क मुस्कान याद आएगी, लेकिन आपकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी। यादों, अविस्मरणीय प्रदर्शन और हमेशा अपने दिल से आगे बढ़ने के लिए धन्यवाद। अगली पारी के लिए शुभकामनाएं, गब्बर।'
'Shikhar Dhawan we will miss your passion and smile', Virat Kohli emotional post on Dhawan's retirement
शिखर धवन और विराट कोहली - फोटो : BCCI
विराट कोहली और शिखर धवन 2010 के बाद से भारतीय क्रिकेट के स्तंभ रहे हैं। दोनों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक साथ 221 मैच खेले हैं और कुल मिलाकर 20,780 रन बनाए हैं। धवन और कोहली दोनों को मैदान में विपक्षी टीम पर आक्रमण करने के लिए जाना जाता रहा है। 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में धवन और कोहली ने भारत को खिताब हासिल करने में मदद की थी। धवन की आक्रामक बल्लेबाजी शैली कोहली के अधिक नपे-तुले रवैये की पूरक रही जिससे वे विरोधी टीमों के खिलाफ मजबूत हथियार बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
'Shikhar Dhawan we will miss your passion and smile', Virat Kohli emotional post on Dhawan's retirement
शिखर धवन और विराट कोहली - फोटो : BCCI
मैदान के बाहर भी दोनों की दोस्ती शानदार रही है। धवन ने अक्सर अपने करियर में मुश्किल समय के दौरान कोहली से मिले समर्थन के बारे में बात की है। एक इंटरव्यू में धवन ने बताया था कि जब वह खराब फॉर्म से जूझ रहे थे तो कोहली उन पहले लोगों में से एक थे जिनकी सलाह और प्रोत्साहन ने उन्हें अपना आत्मविश्वास हासिल करने में मदद की थी।
विज्ञापन
'Shikhar Dhawan we will miss your passion and smile', Virat Kohli emotional post on Dhawan's retirement
शिखर धवन और विराट कोहली - फोटो : BCCI
धवन ने 16 मार्च, 2013 को अपने टेस्ट डेब्यू पर रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। टेस्ट डेब्यू पर उन्होंने 85 गेंदों पर शतक जड़ा था और टेस्ट डेब्यू में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने थे। उन्होंने 2013 और 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के बैक टू बैक संस्करणों में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी होने के लिए प्रतिष्ठित 'गोल्डन बैट' जीता। धवन भारत के लिए आईसीसी वनडे टूर्नामेंट्स में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'मिस्टर आईसीसी' उपनाम दिया गया था। धवन 2015 वनडे वर्ल्ड कप में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed