फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गब्बर को मारी सिर पर घातक बाउंसर, गुस्सा आते ही गेंद का बिगाड़ दिया नक्शा

Thu, 28 Jun 2018 04:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jun 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
Shikhar Dhawan smashes quick 74 runs in 45 balls against Ireland in 1st t20

शिखर धवन का जब बल्ला चलता है तो विरोधी गेंदबाज पनाह मांगते नजर आते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा बुधवार रात डबलिन में खेले गए मैच में नजर आया। आयरलैंड के खिलाफ खेले गए इस पहले टी-20 मुकाबले में 'गब्बर' ने मैदान पर जमकर तबाही मचाई। अपने सलामी साथ रोहित शर्मा के साथ मिलकर उन्होंने भारत की सबसे बड़ी टी-20 साझेदारी तक कर डाली।

Shikhar Dhawan smashes quick 74 runs in 45 balls against Ireland in 1st t20
पहले आईपीएल फिर अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट मैच में शतक और अब आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में दिल्ली के इस गबरू जवान ने 45 गेंदों में 74 रन ठोक डाले। वैसे इस अर्धशतकीय पारी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने धवन को अपना गेयर बदलने में मजबूर कर दिया।
Shikhar Dhawan smashes quick 74 runs in 45 balls against Ireland in 1st t20
इस मैच का छठा ओवर तेज गेंदबाज पीटर चेस लेकर आए। ओवर की तीसरी गेंद एक तेज बाउंसर थी, जो सीधे शिखर के हेलमेट पर जाकर लगी। हालांकि धवन ने इसे पहले ही पढ़ लिया था और हूक भी लगाना चाहते थे, लेकिन पोजिशन में न होने के कारण पूरी तरह चूके। मन में बदले की भावना लिए गब्बर ने इसी ओवर की आखिरी गेंद में एक गगनचुंबी छक्का जड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shikhar Dhawan smashes quick 74 runs in 45 balls against Ireland in 1st t20
- फोटो : BCCI
धवन ने सिर्फ 27 गेंदों में अपना 7वां टी20 अर्धशतक पूरा किया। धवन का गुस्सा दूसरे आयरिश गेंदबाजों पर भी निकला। धवन ने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने टी20 में अपने 6000 रन भी पूरे किए। हालांकि फैंस को उनसे एकबार फिर बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह 16वें ओवर में केविन ओब्रायन की गेंद पर थॉम्पसन के हाथों पकड़े गए।
विज्ञापन
Shikhar Dhawan smashes quick 74 runs in 45 balls against Ireland in 1st t20
- फोटो : File
अपने शानदार बल्लेबाजी के दम पर ही टीम इंडिया ने दो मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड के सामने 208 रन की चुनौती रखी। जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम 132 रन ही बना सकी और 76 रन से मैच गंवा बैठी। मुकाबले में कुलदीप यादव ने 4, युजवेंद्र चहल ने 3 तो तेज गेंदबाज बुमराह ने 2 विकेट चटकाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed