{"_id":"5b34723c4f1c1bf66e8ba7e2","slug":"rohit-sharma-missed-his-third-t-20-century-in-match-against-ireland","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित शर्मा ने की विरोधियों की बोलती बंद, छक्के-चौके की बरसात से आयरलैंड को डुबोया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित शर्मा ने की विरोधियों की बोलती बंद, छक्के-चौके की बरसात से आयरलैंड को डुबोया
Thu, 28 Jun 2018 04:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Jun 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डबलिन में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने आयरलैंड को 76 रन से रौंदा। गुरुवार रात खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर भारत पहले बल्लेबाजी करने उतरा। दोनों ही सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा ने धमाल मचाते हुए पहले विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी कर डाली, जिसके बूते 'मेन इन ब्लू' ने मेजबान टीम के सामने 209 रन का विशाल लक्ष्य रखा।
2 of 5
- फोटो : BCCI
रोहित शर्मा और शिखर धवन के बीच पहले विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी हुई, जो टी -20 क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए भारत की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। अपनी इस पारी से रोहित शर्मा ने उन तमाम लोगों को करार जवाब दिया, जो उनके फॉर्म और यो-यो फिटनेस टेस्ट पर सवाल उठा रहे थे।
3 of 5
इस पहले टी-20 में रोहित शर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। 5 छक्के और 8 चौको की मदद से रोहित ने 61 गेंदों में 97 रनों की धुआंधार पारी खेल डाली। हालांकि इस तूफानी पारी के बावजूद वह अपने तीसरे टी-20 शतक से चूक गए। बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह आयरिश तेज गेंदबाज पीटर चेस की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शतक चूकने के बावजूद रोहित अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर गए। यह उनके टी-20 करियर का 17वां अर्धशतक था। इसी के साथ दाएं हाथ का यह बल्लेबाज सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल अर्धशतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गया। रोहित ने गप्टिल को पछाड़ा और अब वह इस लिस्ट में सिर्फ विराट कोहली (18) से पीछे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
साथ-साथ रोहित शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 10,000 रन भी पूरे कर लिए। रोहित के अलावा शिखर धवन ने 45 गेंदों में 74 रन की तेजतर्रार पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज इस मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। मध्यक्रम तो बुरी तरह फ्लॉप साबित हुआ। महज 22 रन के भीतर हमारे 4 विकेट गिर गए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।