टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन का इंग्लैंड दौर पर बल्ला बिलकुल खामोश है। टी-20 और वन-डे के बा अब एसेक्स के खिलाफ जारी 3 दिवसीय अभ्यास मैच में भी वह पूरी तरह से फ्लॉप हुए हैं। अभ्यास मैच की दूसरी पारी में भी धवन खाता नहीं खेाल सके। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर गब्बर की फजीहत निकाली।
VIDEO: टेस्ट सीरीज से पहले ही सो गया टीम इंडिया का 'गब्बर', तीखे बाणों से जगाने की कोशिश कर रहे फैंस
बता दें कि टीम इंडिया एसेक्स के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच खेल रही है। आज इस मैच का तीसरा और अंतिम दिन है। मैच की पहली और दूसरी पारी में धवन बिना खाता खोले मैदान से चलते बने धवन को तीसरी गेंद पर तेज गेंदबाज मैथ्यू रिचर्ड क्वीन ने बोल्ड कर दिया।
D for Dhawan
Shikhar Dhawan: Ghar me Gabbar, Baahar Gobar. Bhoomi Pujan Dhawan back in the pavillion, spent more time than his first innings stay so lot of positives here.
D for Duck.
What an alarming start of the red ball game.#ESSvIND
इस समय भारतीय टीम में 3 सलामी बल्लेबाज मौजूद हैं। मुरली विजय के साथ पहले टेस्ट मैच में ओपनिंग को लेकर कप्तान विराट कोहली को अब ज्यादा माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी। विजय और केएल राहुल लगातार रन बना रहे हैं।
पहली पारी में विजय ने 113 गेंदों पर 53 रन बनाए थे जबकि राहुल के बल्ले से 58 रन निकले थे। केएल राहुल ने टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भी बेहतरीन शतक जड़ा था।
इस समय दूसरी पारी में विजय को अभी बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला है। राहुल 19 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। बता दें कि दोनों टीमों के बीच 1 अगस्त से टेस्ट सीरीज खेली जानी है। ऐसे में टीम इंडिया के सबसे विश्वस्नीय ओपनर बल्लेबाज का फॉर्म में आना बेहद जरूरी है।
📽️ Matt Coles strikes after just 3 balls as Dhawan is caught behind by Foster#ESSvIND pic.twitter.com/SC9RaitUIi
देखें वीडियो: