{"_id":"5bcc3e9dbdec2269c544af35","slug":"shikhar-dhawan-is-unhappy-with-sunrisers-hyderabad-could-join-mumbai-indians","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनराइजर्स हैदराबाद से नाखुश 'गब्बर', आईपीएल की इस टीम से करते दिख सकते हैं रन की बरसात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सनराइजर्स हैदराबाद से नाखुश 'गब्बर', आईपीएल की इस टीम से करते दिख सकते हैं रन की बरसात
Sun, 21 Oct 2018 02:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 21 Oct 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शिखर धवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर सबकुछ सही रहा तो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में शिखर धवन मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते दिख सकते हैं। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक धवन अपनी मौजूदा आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद से खुश नहीं हैं। उन्होंने इस टीम को छोड़ने की अपनी इच्छा भी जाहिर की है।
2 of 5
शिखर धवन
एसआरएच के साथ तीन साल के करार में बंधे धवन का हेड कोच टॉम मूडी से विवाद हुआ था। दरअसल, धवन पिछले सीजन में अपनी बेस प्राइस मूल्य से खुश नहीं थे। उन्हें लगा कि आईपीएल नीलामी में उनकी बोली उम्मीद से कम लगाई गई। धवन सनराइजर्स हैदराबाद के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्हें करीब 10-12 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद थी। हालांकि, टीम प्रबंधन ने फैसला किया कि वह 32 वर्षीय धवन पर इतनी मोटी रकम खर्च नहीं करेंगे। इसकी जगह उन्हें पूल से रिलीज किया गया और फिर 'राइट टू मैच' कार्ड के जरिए गब्बर को 5.2 करोड़ रुपये में खरीदा गया।
3 of 5
शिखर धवन
- फोटो : ipl
धवन की अन्य भारतीय साथियों की तुलना में राशि का अंतर भी बहुत बड़ा दिखा। विराट कोहली (17 करोड़), रोहित शर्मा (15 करोड़) और एमएस धोनी (15 करोड़) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स ने रिटेन किया। अन्य खिलाड़ी, जिन्हें रिटेन किया गया, वह हैं हार्दिक पांड्या (11 करोड़, मुंबई इंडियंस), सुरेश रैना (11 करोड़, चेन्नई सुपरकिंग्स) और ऋषभ पंत (8 करोड़, दिल्ली डेयरडेविल्स)।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिखर रोहित
- फोटो : SELF
धवन की मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के साथ दोस्ती भी काफी अच्छी है, जिससे लग रहा है कि खब्बू बल्लेबाज आगामी आईपीएल में आला रे... खेमे की शोभा बढ़ाते दिख सकते हैं। धवन और रोहित के बीच मैदान के अंदर और बाहर काफी अच्छी दोस्ती है। यह धवन के मुंबई में आने में मददगार साबित हो सकता है। रिपोर्ट के हवाले से एसआरएच के अधिकारी ने कहा, यह सही है। अगर अदला-बदली में अच्छे खिलाड़ी मिलते हैं तो हम इसके लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
5 of 5
डी कॉक
आईपीएल में खिलाड़ियों की अदला-बदली अभी चल रही है। यह दिसंबर के तीसरे सप्ताह में होने वाली आईपीएल नीलामी के सप्ताहभर पहले बंद हो जाएगी। आईपीएल में खिलाड़ियों की अदला-बदली में पहला नाम क्विंटन डी कॉक का है। कॉक को तीन बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई ने अपने साथ जोड़ा है। पिछले साल नीलामी में कॉक को आरसीबी ने 2.8 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसी रकम पर मुंबई ने उन्हें अपना बना लिया। मुंबई ने तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान और अकिला धनंजय को रिलीज किया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।