{"_id":"5bc04d6fbdec225031124ba3","slug":"shardul-thakur-is-very-humble-and-today-he-makes-test-debut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लक्जरी कार नहीं लोकल ट्रेन में सफर करता है टीम इंडिया का यह भविष्य, आज विंडीज के खिलाफ किया डेब्यू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लक्जरी कार नहीं लोकल ट्रेन में सफर करता है टीम इंडिया का यह भविष्य, आज विंडीज के खिलाफ किया डेब्यू
Fri, 12 Oct 2018 02:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शार्दुल ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को हैदराबाद में शुरू हुए दूसरे टेस्ट में तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को स्पेशल गिफ्ट दिया। ठाकुर ने टेस्ट डेब्यू किया और वह भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 294वें क्रिकेटर बने। हालांकि, उनका डेब्यू शानदार नहीं रहा क्योंकि महज 10 गेंद फेंकने के बाद शार्दुल को मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा।
2 of 5
shardul thakur
दरअसल, वेस्टइंडीज की पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद करने के बाद ठाकुर दर्द से परेशान दिखे और लंगड़ाते हुए चलने लगे। फिजियो पैट्रिक फरहार्ट के मैदान पर पहुंचने के बाद लगा कि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। वह कप्तान विराट कोहली और फिजियो से बात करने के बाद मैदान छोड़कर बाहर चले गए हैं।
3 of 5
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : BCCI
हालांकि, टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना पूरा करने वाले शार्दुल को 'कूल ब्वॉय' के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि वह लक्जरी कार से नहीं बल्कि लोकल ट्रेन से भी सफर करके अपने घर जाने में हिचकिचाते नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : indianexpress
शार्दुल ठाकुर टीम इंडिया के साथ इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गए थे। हालांकि, उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला, लेकिन वह पूरी सीरीज में टीम के साथ ठहरे हुए थे। दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद शार्दुल अपने गृहनगर मुंबई पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 5
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : indianexpress
एयरपोर्ट से शार्दुल ने लोकल ट्रेन में सफर किया और अपने घर पहुंचे। उन्हें देखकर मुंबई के लोग हैरान भी हुए, लेकिन सभी को इसी बात की खुशी थी कि क्रिकेटर कितना जमीन से जुड़ा व्यक्ति है। इसके बाद लोगों ने शार्दुल के साथ सेल्फी भी ली। शार्दुल फिर मुंबई में अपने घर पालगढ़ पहुंचे। इस क्रिकेटर ने मिसाल कायम की और उम्मीद है कि भविष्य में यह देश का नाम रोशन करे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।