फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुलदीप यादव का एक और कमाल, 100वां विकेट लेकर हैदराबाद टेस्ट बनाया यादगार

Fri, 12 Oct 2018 01:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
kuldeep yadav completes 100 international wickets dismissing sunil ambris
kuldeep yadav

टीम इंडिया के चाइनामैन कुलदीप यादव ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बड़ी उपलब्धि हासिल की। यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे किए यानी उन्होंने विकटों का शतक जमाया। बाएं हाथ के स्पिनर ने सुनील एंब्रिस (18) को शॉर्ट कवर्स में कैच आउट कराकर यह उपलब्धि हासिल की।

kuldeep yadav completes 100 international wickets dismissing sunil ambris
kuldeep yadav

कुलदीप के दूसरे टेस्ट से पहले कुल 97 विकेट थे। कानपुर के गेंदबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी अपनी गेंदों से कहर बरपाया और समाचार लिखे जाने तक वह तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बना चुके हैं। यादव ने दिन का अपना सबसे पहला शिकार क्रैग ब्रेथवेट (14) के रूप में किया। चाइनामैन ने शानदार फ्लाइट के सहारे ब्रेथवेट को एलबीडब्ल्यू आउट किया।

kuldeep yadav completes 100 international wickets dismissing sunil ambris
team india

इसके बाद उन्होंने शिमरोन हेटमायर (12) को भी एलबीडब्ल्यू आउट करके अपने अंतर्राष्ट्रीय विकटों की संख्या 99 पहुंचा दी। फिर वो पल आया जो कुलदीप सहित उनके चाहने वालों के लिए बेहद खास बन गया। बाएं हाथ के स्पिनर ने फ्लाइटेड गेंद पर सुनील एंब्रिस (18) को शॉर्ट कवर्स में जडेजा के हाथों कैच आउट कराया और अपना 100वां इंटरनेशनल शिकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
kuldeep yadav completes 100 international wickets dismissing sunil ambris
team india

बता दें कि कुलदीप ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 18 विकेट लिए हैं जबकि वन-डे में 58 और टी20 इंटरनेशनल में 24 विकेट झटके हैं। इस तरह उनके अंतर्राष्ट्रीय विकटों की संख्या 100 हुई है। कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने 57 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन
kuldeep yadav completes 100 international wickets dismissing sunil ambris
कुलदीप यादव

23 वर्षीय कुलदीप यादव ने इंग्लैंड दौरे से लेकर एशिया कप तक 16 विकेट लिए हैं। वह विकटों को शतक पूरा करने में सफल होते ही सबसे जल्दी इस उपलब्धि को हासिल करने वाले गेंदबाज बने।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed