{"_id":"5a1e96214f1c1ba7678be937","slug":"shane-watson-said-that-ben-stokes-should-not-play-the-ashes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस कंगारू ऑलराउंडर ने बेन स्टोक्स के खेलने पर दिया ये बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस कंगारू ऑलराउंडर ने बेन स्टोक्स के खेलने पर दिया ये बड़ा बयान
Thu, 30 Nov 2017 08:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 30 Nov 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बेन स्टोक्स
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को लेकर अटकले खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पिछले काफी समय से स्टोक्स को लेकर विवाद चल रहा है, जिस पर अभी भी जांच जारी है और फैसला आना बाकी है। हाल ही में ये कयास लगाया जा रहा था कि न्यूजीलैंड पहुंचते ही स्टोक्स एशेज सीरीज में खेल सकते हैं।
2 of 5
शेन वॉटसन
- फोटो : CricketCountry.com
इसी बीच स्टोक्स को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि स्टोक्स को एशेज में नहीं खेलना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि स्टोक्स को यहां आकर एशेज में खेलना चाहिए। हर किसी के सामने और उनके सामने भी ये उदाहरण पेश किया जाना चाहिए कि उन्होंने गलत किया है और उसकी सजा उन्हें मिली।’
3 of 5
शेन वॉटसन और मिचेल जॉनसन
- फोटो : getty
ऑस्ट्रेलियाई पूर्व स्टार खिलाड़ी ने कहा, ‘यदि स्टोक्स को सस्पेंड किया जाता है तो ये उनके क्रिकेट करियर के लिए ही बेहतर होगा। वो और परिपक्व होंगे और गलतियों से सीख लेंगे। 36 साल के वॉटसन ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि वो अब और खतरनाक होकर लौटेंगे। लेकिन मेरा मानना है कि उन्हें अपनी गलतियों से सीखना होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बेन स्टोक्स
गौरतलब है कि बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं। न्यूजीलैंड पहुंचते ही स्टोक्स से मीडिया ने कई सवाल पूछे। हालांकि उन्होंने किसी भी सवाल के जवाब नहीं दिए। खबरों की मानें तो बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड की कैंटरबरी क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बेन स्टोक्स
- फोटो : icc
बता दें कि ब्रिस्टल में हुए विवाद में फंसे स्टोक्स को लेकर अगले 2 दिन में फैसला आ सकता है। अगले 2 दिनों में एवॉन और ब्रिस्टल पुलिस ये तय करेगी कि उन्हें स्टोक्स पर चार्ज लगाने हैं या नहीं। हालांकि इस बात की संभावनाएं जताई जा रहीं हैं कि स्टोक्स को बरी कर दिया जाएगा और वो एशेज सीरीज में अपना जलवा दिखा सकेंगे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।