फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शेन वॉर्न की 'बैगी ग्रीन कैप' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, नीलामी में डॉन ब्रैडमैन और धोनी को छोड़ा पीछे

Thu, 09 Jan 2020 07:16 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 09 Jan 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
Shane Warne Test cap breaks records of Don Bradman cap and MS Dhoni bat in Auction
शेन वॉर्न - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न आगे आए हैं। वॉर्न टेस्ट करियर के दौरान पहनी हरे रंग की बैगी कैप को नीलामी कर रहे हैं। जिससे वह आग में तबाह हुए पीड़ितों की मदद कर पाएं। अब वार्न के बैगी कैप कैप की बोली इतनी ज्यादा लग चुकी है कि उन्होंने सभी क्रिकेटरों को पछाड़ दिया है।

Shane Warne Test cap breaks records of Don Bradman cap and MS Dhoni bat in Auction
शेन वार्न - फोटो : SELF

शेन वार्न की 'बैगी ग्रीन कैप' अब क्रिकेट के इतिहास में बिकने वाली सबसे महंगी चीज बन गई है। वॉर्न ने जैसे ही अपनी टेस्ट डेब्यू कैप को नीलाम करने का एलान किया, उसके कुछ ही घंटो में कैप की कीमत दो करोड़ के आसपास पहुंच गई। जबकि खबर लिखे जाने तक नीलामी की रकम चार करोड़ के आसपास हो चुकी थी। 

Shane Warne Test cap breaks records of Don Bradman cap and MS Dhoni bat in Auction
don bradman

वॉर्न ने इस क्रम में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया। डॉन ब्रैडमैन के आखिरी टेस्ट मैच की कैप की बोली 2003 में करीब एक करोड़ 58 लाख रुपये  में लगी थी। वॉर्न की कैप ने सिर्फ ब्रैडमैन ही नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के विश्वकप 2011 में छक्का मारकर ट्रॉफी जीताने वाले बल्ले की कीमत को भी पछाड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shane Warne Test cap breaks records of Don Bradman cap and MS Dhoni bat in Auction
एमएस धोनी - फोटो : social media

धोनी का ये बल्ला लगभग 93 लाख रुपये में बिका था। शेन वार्न के डेब्यू कैप की बोली अब तक तीन करोड़ 70 लाख रुपये को पार कर चुकी है। मालूम हो कि, सितंबर 2019 से ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग में अब तक एक करोड़ 79 लाख एकड़ जंगल आग में खाक हो चुके हैं। इसमें 25 लोगों के समेत करीब 48 करोड़ जानवरों की मौत हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed