फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उमेश बोले, भुवी और बुमराह ने खड़ी की बड़ी चुनौती, हमें करना होगा ऐसा

Sat, 30 Sep 2017 06:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 30 Sep 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
shami and i have to take big responsibility says umesh
उमेश यादव

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने कहा कि भविष्य में टीम में जगह बरकरार रखने के लिए उन्हें और मोहम्मद शमी को ज्यादा जिम्मेदारी उठाना होगी। उमेश और शमी की जगह टेस्ट में तो पक्की चल रही है, लेकिन वन-डे में उन्हें नियमित तौर पर खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह सीमित ओवरों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसकी वजह से उमेश और शमी को नियमित रूप से खेलने का मौका नहीं मिला।

shami and i have to take big responsibility says umesh
उमेश यादव - फोटो : Cricinfo

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वन-डे में उमेश को मौका मिला और उन्होंने 74 रन देकर चार विकेट लिए। टीम इंडिया को इस मुकाबले में 21 रन से शिकस्त झेलना पड़ी। अब टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का अंतिम मैच नागपुर में रविवार को खेला जाएगा। 

shami and i have to take big responsibility says umesh
उमेश यादव

मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में उमेश ने कहा, 'बेंगलुरु की हार का टीम के मनोबल पर कोई असर नहीं पड़ा है। मुझे लगता है हमने 15-20 रन ज्यादा लुटाए। शमी और मैं लंबे समय के बाद साथ खेले, लेकिन हम टीम के सीनियर खिलाड़ी है। हमें टीम की जरूरत के हिसाब से प्रदर्शन करना होगा। खासकर अंतिम के ओवरों में हमें ज्यादा जिम्मेदारी लेनी होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
shami and i have to take big responsibility says umesh
उमेश यादव

टेस्ट में खेलने की प्राथमिकता के बारे में उमेश ने कहा, 'मैं वन-डे के मुकाबले टेस्ट मैचों में खेलना ज्यादा पसंद करता हूं। वहां योजनाओं को मैदान में उतारने के लिये आपके पास ज्यादा समय होता हैं। पांच दिनों के दौरान आपके पास कई तरह की परिस्थितियां होती हैं और मुझे वह चुनौती पसंद है। इससे आप का आत्मविश्वास बढ़ता है और आप ज्यादा सटीक होते है।'

विज्ञापन
shami and i have to take big responsibility says umesh
उमेश यादव - फोटो : getty

29 वर्षीय उमेश ने कहा, 'वन-डे में योजनाओं को उतारने के लिये ज्यादा समय नहीं होता, लेकिन करियर के किसी भी पड़ाव पर मैं यह खुद तय नहीं कर सकता कि किस मैच में खेलूंगा। मेरी सोच यह है कि जिस प्रारुप में भी मुझे मौका मिले उसमें खेलूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed