आईपीएल सीजन-11 के समाप्त होने में अभी तीन हफ्ते से ज्यादा का समय बचा है, लेकिन अभी से क्रिकेट पंडितों ने विजेता को लेकर अपने वैज्ञानिक आंकड़े जारी कर दिए हैं। साइंटिफिक एस्ट्रोलॉजर ग्रीन स्टोन लोबो ने आईपीएल-11 के विजेता को लेकर स्पोर्ट्सकीड़ा में एक आर्टिकल लिखा है।
इस आर्टिकल में क्रिकेट पंडितों आईपीएल सीजन-11 जीतने वाली टीम के नाम की भविष्यवाणी की है। इस संदर्भ में विस्तार से समझाते हुए उन्होंने लिखा कि डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को यह खिताब जीतने के लिए काफी मशक्कत करनी होगी, जो कि बेहद नामुमकिन टास्क है।
वहीं विराट कोहली के नेतृत्व वाली आरसीबी को लेकर लिखा गया है कि सात में सिर्फ दो मैच जीतने वाली इस टीम में जज्बे की कोई कमी नहीं है। शानदार खिलाड़ियों के दम पर आरसीबी कभी भी टूर्नामेंट में वापसी कर सकती है। हालांकि अभी तक उसके चैंपियन बनने के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
4 of 5
दिल्ली डेयरडेविल्स
- फोटो : ipl
नए कप्तान के नेतृत्व में दिल्ली डेयरडेविल्स काफी अच्छा कर रही है, लेकिन इस टीम के लिए भी दिल्ली अभी दूर है। हालांकि किंग्स इलेवन पंजाब को इस टूर्मामेंट की एक मजबूत और बेहतर टीम माना जा सकता है। लेकिन मजबूत चुनौतियों का पड़ाव पार करना इस टीम के लिए भी आसान नहीं होगा।
5 of 5
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : ipl
क्रिकेट पंडितों का दावा है कि विदेशी कप्तान केन विलियमसन के नेतृत्व वाली सनराजइर्ज हैदराबाद इस साल आईपीएल का खिताब जीतेगी। इस टीम के पास न सिर्फ मजबूत स्क्वाड है बल्कि, जबर्दस्त कोच भी हैं। सनराइजर्स की अटैंकिंग गेंदबाजी का नमूना इस आईपीएल में सभी ने देखा है।