{"_id":"5a55c7c14f1c1b40198b5d44","slug":"saurav-ganguly-slams-rohit-sharma-and-shikhar-dhawan-for-their-poor-performance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केपटाउन टेस्ट में मिली हार के बाद भड़के 'दादा', धवन-रोहित के बारे कह दी बड़ी बात ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
केपटाउन टेस्ट में मिली हार के बाद भड़के 'दादा', धवन-रोहित के बारे कह दी बड़ी बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : File
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली केपटाउन में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन से बेहद खफा हैं। खासकर वो ओपनर शिखर धवन और रोहित शर्मा को लेकर नाराज हैं। एक कार्यक्रम में गांगुली ने कहा कि इन दोनों को अच्छी शुरुआत मिली फिर भी उसे बड़े स्कोर में तबदील नहीं कर पाए और बहुत ही अहम मोड़ पर अपना विकेट गंवा दिया।
शिखर धवन
- फोटो : File
उन्होंने कहा कि धवन ने 16 रन बना लिए थे वो अच्छा खेल रहे थे, थोड़ी देर तक रोहित थी खेलते हुए अच्छे लग रहे थे, लेकिन ये दोनों साधारण सी बॉल पर आउट हुए होकर पवेलियन लौट गए। अगर टीम को इस दौरे पर बेहतर प्रदर्शन करना है तो बल्लेबाजों को अपनी तकनीक में सुधार करना होगा।
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
सौरव गांगुली ने कहा कि पहले टेस्ट में रोहित-धवन को खेलते देख मुझे नहीं लगा कि ये दोनों फॉर्म में हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के ओवरसीज प्रदर्शन का इतिहास पर गौर करें तो दोनों का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि विदेशी जमीं पर मुरली विजय और विराट कोहली दोनों बेहतरीन बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : File
गांगुली ने उम्मीद जताई कि मुझे विश्वास है कि टीम इंडिया सीरीज के दूसरे टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा टीम इंडिया की बल्लेबाजी मुरली विजय और विराट कोहली के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आ रही है। वहीं, चेतेश्वर पुजारा को लेकर उन्होंने कहा कि पुजारा के 14 टेस्ट शतक में से 13 शतक उपमहाद्वीप कंडिशन में आए हैं।
विज्ञापन
के एल राहुल
- फोटो : File
अंत में गागुंली ने के एल राहुल का समर्थन करते हुए कहा कि इन कंडिशन में राहुल अच्छा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। यह खेल सिर्फ फॉर्म का नहीं है बल्कि किस बल्लेबाज ने कहां रन किए हैं उसका भी है।