{"_id":"595bd1944f1c1b494a8b465b","slug":"sarfaraz-ahmed-to-lead-pakistan-across-all-three-formats","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी की राह चले पाक को चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जिताने वाले सरफराज!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी की राह चले पाक को चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जिताने वाले सरफराज!
Wed, 05 Jul 2017 09:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सरफराज अहमद
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को 180 रन से मात देकर पाकिस्तान को पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताने वाले कप्तान सरफराज अहमद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की राह पर चल पड़े हैं। वो विकेटकीपर होने के साथ-साथ टीम की कमान भी उनके हाथ में है। ऐसे में उनके लिए एक नई खुशखबरी आई है। बतौर कप्तान उनके प्रदर्शन को देखते हुए पीसीबी ने पाकिस्तान के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी गई है।
धोनी की राह चले पाक को चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जिताने वाले सरफराज!
2 of 5
सरफराज अहमद
- फोटो : Reuters
कुछ इसी तरह महेंद्र सिंह धोनी को 2007 में टी-20 विश्वकप जीत के बाद पहले वनडे और इसके बाद टेस्ट कप्तानी सौंपी गई थी। उससे आगे बढ़ते हुए पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने सरफराज को तोहफा देते हुए तीनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंप दी। इससे पहले वह टी-20 और वनडे में टीम की कमान संभाले हुए थे। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के यहां हुए सम्मान समारोह में पीसीबी के अध्यक्ष शहरयार खान ने उन्हें टेस्ट कप्तान बनाए जाने की घोषणा की।
धोनी की राह चले पाक को चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जिताने वाले सरफराज!
3 of 5
सरफराज अहमद
- फोटो : Reuters
शहरयार खान ने कहा, हमने सरफराज से टेस्ट क्रिकेट टीम की कमान संभालने का प्रस्ताव रखा और उन्होंने हमारे प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। शाहिद अफरीदी के साल 2016 में टी-20 विश्वकप में हार के बाद कप्तानी छोड़ने के बाद उन्हें टी-20 में टीम की कमान सौंपी गई। इसके बाद इस साल फरवरी में वनडे टीम की कप्तानी से अजहर अली के इस्तीफा देने के बाद सरफराज को वनडे टीम का भी कप्तान बनादिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
धोनी की राह चले पाक को चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जिताने वाले सरफराज!
4 of 5
सरफराज अहमद
- फोटो : ESPN
इसी साल जनवरी में घोषणा की गई थी कि मिसबाहज-उल-हक के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद टेस्ट क्रिकेट की कमान अहजर अली को सौंप दी जाएगी। लेकिन पाक को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने के बाद नेशनल हीरो बने सरफराज को टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी भी सौंप दी गई।
विज्ञापन
धोनी की राह चले पाक को चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जिताने वाले सरफराज!
5 of 5
सरफराज अहमद
- फोटो : ICC
इसके साथ ही पाकिस्तानी टेस्ट टीम के कप्तान बनाए जाने के बाद नए टेस्ट कप्तान को लेकर सारी अटकलों पर विराम लग गया है। मिसबाह ने पांच साल तक टेस्ट क्रिकेट में पाक की कमान संभाली वह ऐसा करने वाले अकेले पाकिस्तानी कप्तान हैं। पांच साल में तीनों फॉर्मेट में कप्तानी संभालने वाले सरफराज पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं। टेस्ट कप्तान के रूप में उनका टेस्ट श्रीलंका के खिलाफ अक्टूबर में होगा। इस दौरान पाकिस्तान -श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट, पांच वनडे और 2 टी-20 मैच खेले जाएंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।