फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोटला पिच को लेकर टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने दिया ये बड़ा बयान

Sun, 03 Dec 2017 09:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 03 Dec 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
 Sanjay Bangar said Conditions Do not Allow Curators to Produce Green Tracks
संजय बांगर को मिली नई जिम्मेदारी - फोटो : PTI

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया के चार विकेट पर 371 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने कहा कि हर मैच में आपको एक जैसी पिच नहीं मिल सकती।

 Sanjay Bangar said Conditions Do not Allow Curators to Produce Green Tracks
संजय बांगड़ - फोटो : indianexpress

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले जा रहे तीसरे व आखिरी मैच के पहले दिन प्रेस कांफ्रेस में यहां कि पिच के बारे में पूछे जाने पर बल्लेबाजी कोच बांगड़ ने कहा कि हर मैच में कोलकाता के ईडन गार्डन जैसी जीवंत और हरी पिच नहीं मिल सकती। उन्होंने कहा कि कोलकाता की पिच अलग थी, नागपुर की पिच उससे अलग थी और यहां (कोटला मैदान) की पिच भी एक अलग है। ऐसा नहीं हो सकता कि हर मैच में एक जैसी पिच मिले। 

 Sanjay Bangar said Conditions Do not Allow Curators to Produce Green Tracks
विराट और विजय - फोटो : File

पहले दिन ओपनर मुरली विजय और कप्तान विराट कोहली के शतक ठोके जाने पर बल्लेबाजी कोच ने कहा, 'हमारा उद्देश्य यही रहता है कि शीर्ष क्रम के पांच बल्लेबाजों में कोई दो तीन बल्लेबाज बड़ी साझेदारी करें जिससे एक अच्छा स्कोर बनाकर विपक्षी टीम पर दबाव डाला जा सके।'


 

विज्ञापन
विज्ञापन
 Sanjay Bangar said Conditions Do not Allow Curators to Produce Green Tracks
संज - फोटो : Twitter

उन्होंने कहा कि नागपुर में भी हम इस रणनीति में सफल रहे थे और 610/6 रन बनाए थे। यहां भी टीम पहले दिन पौने चार सौ के आसपास स्कोर बना चुकी है, जबकि अभी छह विकेट बाकी हैं। हमारे लिये सबसे अहम बात यही है कि विपक्षी टीम को पहले दिन से ही दबाव में ला दिया जाए। 

विज्ञापन
 Sanjay Bangar said Conditions Do not Allow Curators to Produce Green Tracks
विराट कोहली - फोटो : BCCI

बता दें कि टीम इंडिया तीसरे व आखिरी टेस्ट के पहले दिन 90 ओवर में 4 विकेट पर 371 रन बनाई है। कप्तान विराट कोहली (156*) और रोहित शर्मा (6) बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed