{"_id":"5a871b344f1c1b410b8b9625","slug":"india-vs-south-africa-virat-kohli-creates-eight-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvSA: विराट कोहली के नाम सीरीज में दर्ज हुए 8 रिकॉर्ड, सब एक से बढ़कर एक ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: विराट कोहली के नाम सीरीज में दर्ज हुए 8 रिकॉर्ड, सब एक से बढ़कर एक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Feb 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई 6 मैचों की वन-डे सीरीज को विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम ने 5-1 से अपने नाम करने में कामयाब रही। भारत ने 26 साल बाद प्रोटियाज को उनके घर में मात देने में कामयाब रही।
Trending Videos
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विराट कोहली ने आखिरी वन-डे में अपने वन-डे करियर का 35वां शतक लगाया। इसके अलावा कोहली बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से एबी डीविलियर्स के साथ दूसरे नंबर पर जा पहुंचे हैं। उनके नाम अब तक 13 शतक हैं। कोहली से अधिक बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने का कीर्तिमान ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम हैं। उन्होंने 22 इंटरनेशनल शतक बनाए थे।
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विराट कोहली ने वन-डे सीरीज में तीसरा शतक लगाया। इसके साथ दक्षिण अफ्रीका में उन्हीं के घर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले मामले में वह सौरव गांगुली के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर जा पहुंचे हैं। दोनों के नाम अब तीन-तीन शतक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
कोहली विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले सनथ जयसूर्या और कुमार संगकारा के साथ संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इन सभी ने के 21 शतक हैं। इस सूची में सचिन तेंदुलकर 29 सेंचुरी के साथ पहले नंबर पर हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विदेशी सरजमीं पर बतौर कप्तान किसी द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की सूची में कोहली संयुक्त रूप से एबी डीविलियर्स के साथ पहले नंबर पर पहुंच चुके हैं। इन दोनों के नाम 3-3 शतक हैं। खास बात यह है कि डीविलियर्स ने भारत और कोहली ने द. अफ्रीका के खिलाफ लगाए हैं।