फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो इस वजह से वन-डे में खराब हुआ था 'चाइनमैन' का 'रूट', अब टेस्ट में होगी अग्निपरीक्षा

Sun, 22 Jul 2018 09:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Jul 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar reveals joe root batting technic against kuldeep yadav
joe root and kuldeep yadav

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने वन-डे सीरीज में इंग्लैंड के हाथों टीम इंडिया की हार का आंकलन करते हुए कुछ अहम खुलासे किए हैं। सचिन का कहना है कि वन-डे में कुलदीप ने इंग्लिश टीम के सभी बल्लेबाजों को परेशान किया, लेकिन जो रूट के सामने फिरकीबाज फ्लॉप हो गया। बता दें कि फाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ कुलदीप ने 10 ओवर में 55 रन देकर कोई विकेट हासिल नहीं किया था।

sachin tendulkar reveals joe root batting technic against kuldeep yadav
सचिन तेंदुलकर

इसका कारण बताते हुए सचिन ने कहा, 'जो रूट चाइनामैन की फिरकी का तिलिस्म तोड़ने में इसलिए कामयाब हो गए क्योंकि उन्होंने कुलदीप के हाथ में ही गेंद को पढ़ लिया था। इसके बाद कुलदीप को खेलने में रूट को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।'

sachin tendulkar reveals joe root batting technic against kuldeep yadav
जो रूट

सचिन ने बताया, 'जो रूट ने कुलदीप की गेंद को काफी जल्दी ही भांप लिया था। टी-20 में उन्हें क्रीज पर ज्यादा ठहरने का मौका नहीं मिला, लेकिन वन-डे में उन्होंने पूरा समय लिया और कुलदीप की गेंद को समझने के बाद ही शॉट खेलने शुरू किए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sachin tendulkar reveals joe root batting technic against kuldeep yadav
virat kohli kuldeep yadav

हालांकि तेंदुलकर अब भी मानते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कुलदीप को जरूर खिलाना चाहिए क्योंकि अब तक खेली गई दोनों ही सीरीज में कुलदीप ने इंग्लिश बल्लेबाजों को स्पिन के जाल में फंसाने की सफल कोशिश की है। टेस्ट में जो रूट को फंसाने के लिए कुलदीप को नई रणनीतियां बनानी होंगी।

विज्ञापन
sachin tendulkar reveals joe root batting technic against kuldeep yadav
india vs england

इसके अलावा तेंदुलकर ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज कुलदीप को इतना अच्छे से खेल पा रहे हैं। इंग्लैंड में इस समय जो मौसम है, धूप से पिचें सूखी होंगी। ऐसे में कुलदीप और बाकी स्पिनर काफी उपयोगी साबित होंगे।' उन्होंने कहा, 'पिचें इसी तरह सपाट और सूखी रहीं तो भारत के लिये अच्छा मौका है। पिच हरी भरी होने पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हावी रहेंगे।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed