फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चोटिल पृथ्वी शॉ का सचिन ने बढ़ाया हौसला, मैदान पर जल्द हो सकती है वापसी

Thu, 14 Feb 2019 01:35 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Thu, 14 Feb 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar counselling prithvi shaw before australia series
सचिन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ

अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने हाल ही में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ उनके बांद्रा स्थित आवास पर काउंसलिंग सेशन किया। इस दौरान दोनों को बीच शॉ की इंजरी को लेकर बातचीत हुई। ऐसा बताया जा रहा है कि शॉ मैदान पर जल्दी ही वापसी करेंगे।

sachin tendulkar counselling prithvi shaw before australia series
Prithvi Shaw

शॉ को पिछले 10 वर्षों में में सामने आए सबसे बेहतरीन यंग टैलेंट माना जाता है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी वह कप्तान कोहली के सबसे पसंदीदा ओपनर बल्लेबाज थे। लेकिन अभ्यास मैच में चोटिल होने की वजह से उन्हें सीरीज शुरू होने से पहले ही भारत लौटना पड़ा।

sachin tendulkar counselling prithvi shaw before australia series
prithvi shaw

हालांकि इस दौरान शॉ को ऑस्ट्रेलिया में वरिष्ठ टीम के साथियों से कई खास टिप्स मिले थे। उनमें सबसे महत्वपूर्ण यह बात थी कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली शोहरत को कैसे संभाला जाए। छोटी उम्र में ऊंचाइयां पा चुके पृथ्वी शॉ ने चोट से उबरने के लिए सचिन से मदद लेने का फैसला किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
sachin tendulkar counselling prithvi shaw before australia series
prithvi shaw sachin tendulkar

तेंदुलकर-शॉ की यह अब तक की सबसे अच्छी मुलाकात हो सकती है क्योंकि शॉ को आगे काफी क्रिकेट खेलना है और सचिन के अनुभव से मिली सीख उन्हें आगे बढ़ने में मदद करेगी। बता दें कि पृथ्वी के पिता पंकज ने अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद अकेले ही 4 वर्षीय बेटे की देखभाल की है।

विज्ञापन
sachin tendulkar counselling prithvi shaw before australia series
prithvi shaw

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में उनके खेलने को लेकर अभी तक कोई खबर नहीं है। हालांकि वह अगले महीने हैदराबाद में होने वाले स्पॉन्सर इवेंट में हिस्सा लेंगे। बता दें कि आईपीएल में वह दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली डेयरडेविल्स) का हिस्सा हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed