वर्ल्ड कप के 12वें सीजन के समाप्ति के बाद जहां दुनिया को इंग्लैंड के रूप में नया वर्ल्ड चैंपियन मिला वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के रूप में नया जेंटलमैन। रोमांचक फाइनल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच का मैच टाई होने और फिर सुपर ओवर के भी टाई होने पर मैच में अधिक बाउंड्रीज के आधार पर इंग्लैंड को विजेता घोषित कर ट्रॉफी दे दी गई।
2 of 5
केन विलियमसन
- फोटो : social media
ये वर्ल्ड कप इतिहास में पहला ऐसा मामला था जब विजेता का फैसला ICC के अजीबोगरीब नियम के तहत हुआ। इस फैसले पर जहां दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली वहीं सबने विलियमसन के शांत स्वभाव और व्यवहार की जमकर तारीफ की। विवादों से दूर रहने वाले केन ने मुस्कुराते हुए हार को स्वीकार किया और ICC के इस फैसले को सहर्ष ही मान लिया।
3 of 5
सचिन विलियम्सन
- फोटो : social media
मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी के समय सचिन ने विलियमसन को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड दिया और उन्हें कुछ कहते दिखे थे। अब ये बात भी सामने आ गई है कि उस रोज सचिन तेंदुलकर ने विलियमसन से क्या कहा था। सचिन ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन से कहा कि ‘तुम्हारे खेल को सभी ने सराहा और तुम्हारा विश्व कप शानदार रहा।’
4 of 5
सचिन विलियमसन
- फोटो : social media
सचिन ने अपने 100 एमबी एप पर कहा, 'विलियमसन के बारे में सबसे अच्छी बात है उनके शांत रहने की क्षमता। वह किसी भी परिस्थिति में अपना मानसिक संतुलन नहीं खोते। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि वह विश्व कप नहीं जीत सके लेकिन यह उनके चेहरे पर दिखाई नहीं दिया।’
5 of 5
केन विलियमसन
- फोटो : social media
तेंदुलकर ने आगे कहा, 'विलियमसन खेल को अलग नजरिए से देखते हैं। कम स्कोर का बचाव करते हुए उनकी फील्ड प्लेसमेंट और गेंदबाजी में बदलाव सराहनीय है। यहां तक कि जब (रवींद्र) जडेजा सेमीफाइनल में बड़े शॉट खेल रहे थे, वे शांत थे और अंत में परिणाम उनके पक्ष में था।’ विलियमसन को सचिन ने विश्व कप-2019 की अपनी सर्वश्रेठ एकादश में भी चुना था।