फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन तेंदुलकर और कांबली के बीच मिटी दूरियां, एक शो पर नजर आए साथ

Tue, 24 Oct 2017 11:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Tue, 24 Oct 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar and vinod kambli become friends again
सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली

पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली ने आठ वर्ष पहले एक टीवी शो में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी दोस्ती पर एक कड़ा बयान दिया था, जिसके बाद इन दोनों के बीच दूरियां आ गई थी। अब सोमवार को तेंदुलकर और कांबली के बीच की दूरियां खत्म होती दिखी और दोनों एक शो में साथ नजर आए।

sachin tendulkar and vinod kambli become friends again
सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली

बता दें कि बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सचिन पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि उन्होंने खराब समय में अपने दोस्त का साथ नहीं निभाया। सचिन तेंदुलकर को ये बात इतनी खली थी कि उन्होंने अपनी फेयरवेल स्पीच में विनोद कांबली का नाम तक नहीं लिया था।

sachin tendulkar and vinod kambli become friends again
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ht

अब दोनों के बीच दूरियां खत्म हो चुकी है। कांबली ने इस बात की पुष्टि करते हुए सोमवार को टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि दोनों ने सभी मामले सुलझा लिए हैं और अब दोनों फिर से दोस्त हैं। कांबली ने कहा, 'जी हां, हमारे बीच अब सब ठीक है और मैं इससे बहुत खुश हूं। हमने एक-दूसरे को गले लगाया। हम लोगों को कहना चाहते हैं कि हम वापस एकसाथ हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sachin tendulkar and vinod kambli become friends again
विनोद कांबली
कांबली ने जुलाई 2009 में सचिन के साथ दोस्ती के बारे में कहा था, 'मैं और सचिन बहुत-बहुत नजदीकी दोस्त हैं। वो कुछ और कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।' इससे सचिन बहुत खफा हुए और उन्होंने फिर 2013 में अपनी फेयरवेल स्पीच में कांबली का नाम भी नहीं लिया।
विज्ञापन
sachin tendulkar and vinod kambli become friends again
सचिन तेंदुलकर - फोटो : amar ujala

45 वर्षीय कांबली ने हालांकि जोर देकर कहा, 'पिछले वर्षों में रिश्तों में आई खट्टास अब मिट चुकी है। यह साफ नहीं है कि किसने आगे बढ़कर बात की। यह दोनों तरफ से हुआ। मुझे इसकी बहुत खुशी है।' कांबली और तेंदुलकर सोमवार को राजदीप सरदेसाई की किताब 'डेमोक्रेसी XI: द ग्रेट इंडियन क्रिकेट स्टोरी' के विमोचन में एकसाथ नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed