भारत में 17वें लोकसभा चुनाव की समाप्ति के बाद गुरुवार (23 मई) को उसके परिणाम भी आ गए। चुनावों में एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी बहुमत हासिल करने में सफल रही।
फिर बनी मोदी सरकार, सचिन-सहवाग समेत दिग्गज क्रिकेटरों ने नरेंद्र मोदी को दिए बधाई संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मौके पर क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी नरेन्द्र मोदी को जीत पर बधाई दी।
बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खेलों को लेकर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर खिलाड़ियों से मिलते-जुलते और उनसे संवाद करते रहते हैं। शायद यही वजह है कि खिलाड़ियों के भी उनसे अच्छे संबंध हैं।
भारी बहुमत से जीत के बाद वीरेन्द्र सहवाग से लेकर सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह, पार्थिव पटेल, जडेजा से लेकर वीवीएस लक्ष्मण तक सभी क्रिकेटर ने नरेन्द्र मोदी और बीजेपी को जीत पर बधाई देते हुए ट्वीट किया है।
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "लोकसभा चुनाव जीतने के लिए नरेंद्र मोदी जी और बीजेपी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। नया और सुंदर भारत बनाने में देश आपके साथ है"।
My heartiest congratulations to @narendramodi Ji & @BJP4India for winning the #LokSabhaElections2019.
The nation is with you in building a brighter and stronger New India 🇮🇳.