इंडियन टी-20 लीग से कई खिलाड़ियों को पहचान मिली है तो कई खिलाड़ियों का करियर शुरू होते ही खत्म हो गया। एक ऐसा ही स्टार खिलाड़ी जिसने इंडियन टी-20 लीग में बैंगलोर से डेब्यू किया और फिर गायब हो गया।
बैंगलोर की जर्सी में बीच मैदान गर्लफ्रेंड को किया था प्रपोज, खतरे में है क्रिकेट करियर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बात हो रही है 30 साल के बल्लेबाज सचिन बेबी की जो अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने की वजह से चर्चा में आ गए थे. क्या था पूरा मामला?
इंडियन टी-20 लीग के मैचों के दौरान ही सचिन ने बीच मैदान अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया था। उस वक्त सचिन का ये वीडियो काफी वायरल हुआ था। हालांकि इस वाकये के बाद से ही सचिन का क्रिकेट करियर डगमगा गया।
साल 2016 में सचिन बेबी ने अपनी गर्लफ्रेंड एना चांडी को मैदान पर ही प्रपोज किया था। उस समय सचिन बैंगलोर के लिए खेलते थे। वीडियो में एना चांडी सचिन को बॉलिंग करती नजर आती हैं और सचिन उनकी गेंद पर क्लीनबोल्ड हो जाते हैं। उसके बाद सचिन घुटने पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड एना चांडी को प्रपोज करते हैं। इस वीडियो की मदद से सचिन ने अपनी शादी की तारीख भी शेयर की थी।
केरल की टीम की तरफ से खेलते हुए सचिन ने फर्स्टक्लास क्रिकेट में 64 मैचों में 32 की औसत से 2921 रन बनाए हैं। सचिन ने टी-20 लीग में सिर्फ 18 मैच खेले जिसमें उन्होंने 17.12 की औसत से 137 रन बनाए।
सचिन ने साल 2013 में इंडियन टी-20 लीग में डेब्यू किया था और फिर 2017 में आखिरी बार टी-20 लीग में खेले थे। इसके बाद उन्हें किसी भी फ्रैंचाइजी ने अपनी टीम में नहीं लिया। सचिन ने राजस्थान, बैंगलोर और हैदराबाद की टीम से भी खेला।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।