फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SAvENG: महाराज ने की लारा के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, टेस्ट क्रिकेट के एक ओवर में इतने रन

Tue, 21 Jan 2020 12:27 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 21 Jan 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
SA vs ENG Keshav Maharaj equals world record of scoring most run in an over in test cricket
केशव महाराज - फोटो : ट्विटर

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने बाजी मार ली। पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने एक पारी और 53 रन से दक्षिण अफ्रीकी टीम को मात दे दी और सीरीज में अपना दबदबा कायम रखा। मैच में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फिर से फिसड्डी साबित हुए और दोनों पारियों में 209 और 237 रन ही बना पाए और इंग्लैंड के गेंदबाजों के आगे घुटने टेकते नजर आए।

SA vs ENG Keshav Maharaj equals world record of scoring most run in an over in test cricket
केशव महाराज - फोटो : ट्विटर

हालांकि हार और खराब बल्लेबाजी के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज ने अपनी बल्लेबाजी से विश्व रिकॉर्ड बना लिया है और ब्रायन लारा जैसे दिग्गज की बराबरी कर गए। महाराज के लिए मैच भी यादगार रहा। उन्होंने गेंदबाजी में जहां पांच विकेट चटकाए वहीं बल्लेबाजी में भी दूसरी पारी में टीम की तरफ से सर्वाधिक स्कोर बनाया।

SA vs ENG Keshav Maharaj equals world record of scoring most run in an over in test cricket
केशव महाराज

दरअसल मैच में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे केशव महाराज ने 106 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 71 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने जो रूट की एक ओवर में 28 रन भी जड़े। पारी के 82वें ओवर में महाराज ने रूट की गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
SA vs ENG Keshav Maharaj equals world record of scoring most run in an over in test cricket
जॉनी बेयरस्टो को बोल्ड करने के बाद विकेट का जश्न मनाते हुए केशव महाराज - फोटो : twitter

इसी के साथ केशव महाराज ने टेस्ट क्रिकेट के एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में कैरेबियाई दिग्गज ब्रायन लारा और ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज बेली के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। महाराज ने रनआउट होने से पहले दसवें विकेट के लिए डैन पेटर्सन के साथ मिलकर 99 रनों की साझेदारी भी की। 

विज्ञापन
SA vs ENG Keshav Maharaj equals world record of scoring most run in an over in test cricket
ब्रायन लारा - फोटो : ट्विटर

टेस्ट क्रिकेट के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

 
बल्लेबाज रन ओवर  गेंदबाज विपक्षी टीम  साल
ब्रायन लारा 28 4,6, 6, 4, 4, 4 रोबिन पीटरसन  दक्षिण अफ्रीका 2003
जॉर्ज बैली  28 4, 6, 2, 4, 6, 6 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 2013
केशव महाराज  28 4, 4, 4, 6, 6, 4 जो रूट इंग्लैंड 2020
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed