फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिलिवरी बेड़े में 10 हजार Electric Vehicles शामिल करेगी दिग्गज E-commerce कंपनी Amazon

Tue, 21 Jan 2020 12:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 21 Jan 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
E-commerce company Amazon ceo jeff bezos to include 10,000 electric vehicles in delivery fleet
Jeff Bezos driving Amazon Electric Rickshaw - फोटो : Social Media
दिग्गज E-commerce (ई-कॉमर्स) कंपनी Amazon (अमेजन) 2025 तक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले डिलिवरी वाहनों के बेड़े में 10,000 Electric Vehicles (इलेक्ट्रिक वाहन) (ई-वाहन) शामिल करेगी। अमेजन की प्रतिद्वंद्वी ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart (फ्लिपकार्ट) पहले ही दिल्ली, हैदराबाद और बंगलूरू में अपने डिलिवरी वाहनों के बेड़े में ई-वाहनों को शामिल कर चुकी है। 
E-commerce company Amazon ceo jeff bezos to include 10,000 electric vehicles in delivery fleet
Jeff Bezos driving Amazon Electric Rickshaw - फोटो : social media
अमेजन ने सोमवार को एक बयान में कहा कि वह 2019 में भारत के कई शहरों में ई-वाहनों का परीक्षण कर चुकी है, जिसका विस्तार पूरे देश में किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने जून, 2019 में कहा था कि वह मार्च, 2020 तक डिलिवरी वाहनों के बेड़े में 40 फीसदी वाहनों को हटाकर उनकी जगह ई-वाहनों को शामिल करेगी। Amazon (अमेजन) के संस्थापक और सीईओ Jeff Bezos ने सोमवार को एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें वो इलेक्ट्रिक रिक्शा चलाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही बेजोस ने एलान किया कि वो भारतीय बाजार में अपनी कंपनी का Electric Delivery Rickshaw (इलेक्ट्रिक डिलिवरी रिक्शा) उतार रहे हैं। 
E-commerce company Amazon ceo jeff bezos to include 10,000 electric vehicles in delivery fleet
Jeff Bezos driving Amazon Electric Rickshaw - फोटो : Social Media
कंपनी ने कहा, परीक्षण से टिकाऊ और लंबे समय तक उपयोगी ई-वाहनों के विकास में मदद मिली है। भारत में मूल उपकरण निर्माताओं ने तिपहिया और चार पहिया वाहनों समेत 10,000 ई-वाहनों के बेड़े का डिजायन तैयार किया है। 2020 में ये वाहन दिल्ली-एनसीआर, बंगलूरू, हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे, नागपुर और कोयम्बटूर समेत अन्य शहरों की सड़कों पर फर्राटा भरेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
E-commerce company Amazon ceo jeff bezos to include 10,000 electric vehicles in delivery fleet
Jeff Bezos Amazon kirana stores delivery points - फोटो : social media
अमेजन ने कुछ दिन पहले ही देश में छोटी एवं मध्यम कंपनियों के डिजिटलीकरण करने और 2025 तक 10 लाख रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए एक अरब डॉलर (7,110 करोड़ रुपये) का निवेश करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
E-commerce company Amazon ceo jeff bezos to include 10,000 electric vehicles in delivery fleet
Amazon Electric Rickshaw - फोटो : social media

बेड़े में होंगे एक लाख ई-वाहन 

अमेजन ने कहा कि 2030 तक वह डिलिवरी वाहनों के बेड़े में ई-वाहनों की संख्या बढ़ाकर एक लाख करेगी। इससे साल 2030 तक सालाना 4 टन कार्बन उत्सर्जन कम होगा। कंपनी के उपाध्यक्ष (ग्राहक आपूर्ति) अखिल सक्सेना ने कहा, हम ऐसी आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed