फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीसंथ का बड़ा बयान, बोले- 'हार्दिक-राहुल से बड़ी गलती करने वाले खेल रहे हैं'

Tue, 15 Jan 2019 03:22 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 15 Jan 2019 03:22 AM IST
विज्ञापन
S Sreesanth says on hardik and Rahul, Others have made bigger mistakes but are still playing 
हार्दिक पांड्या, केएल राहुल

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंथ ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल, उन्होंने हार्दिक पंड्या और केएल राहुल की एक टीवी कार्यक्रम 'कॉफी विद करण' के दौरान की गई टिप्पिणयों के बारे में कहा कि इन दोनों ने गलती की लेकिन उनसे बड़ी गलती करने वाले खेल रहे हैं। 


 

S Sreesanth says on hardik and Rahul, Others have made bigger mistakes but are still playing 
s sreesanth

श्रीसंथ ने पंड्या और राहुल के संबंध में पूछे गये सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा, 'जो कुछ भी हुआ वह गलत है। पांड्या और राहुल ने कुछ गलत बातें की। मगर कुछ अन्य हैं, जिन्होंने इससे भी बड़ी भी गलतियां की है, लेकिन अब भी खेल रहे हैं। वे क्रिकेट में ही नहीं भिन्न क्षेत्रों में हैं।'

पांड्या-राहुल के समर्थन में दिग्गज अंपायर, बोले- गलतियां सबसे होती है
 

S Sreesanth says on hardik and Rahul, Others have made bigger mistakes but are still playing 
hardik pandya, kl rahul

बीसीसीआई ने इस घटना के बाद पांड्या और राहुल को जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया। श्रीसंथ ने कहा, 'जो कुछ हुआ वह बुरा है लेकिन अब विश्व कप पास में है। हार्दिक और राहुल दोनों अच्छे क्रिकेटर हैं। ये दोनों मैच विजेता खिलाड़ी हैं और जल्द वापसी करेंगे।'

पहले क्रिकेट बिरादरी का उड़वाया मजाक, अब मांगते फिर रहे माफी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
S Sreesanth says on hardik and Rahul, Others have made bigger mistakes but are still playing 
kl rahul hardik pandya

संथ से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज अंपायर साइमन टॉफेल ने इस मामले में प्रतिबंधित हार्दिक पांड्या और केएल राहुल का बचाव किया। उन्होंने कहा है कि इस मुद्दे को सावधानी से संभालना चाहिए क्योंकि हर कोई गलतियां करता है, लेकिन गलतियों से सीखने की जरूरत है। 

विज्ञापन
S Sreesanth says on hardik and Rahul, Others have made bigger mistakes but are still playing 
pandya kl rahul

बता दें कि टेलीविजन कार्यक्रम 'कॉफी विद करण' में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के मामले में निलंबित क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल ने सोमवार को 'बिना शर्त' माफी भी मांगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed