फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरे वन-डे से पहले भुवनेश्वर ने कही बड़ी बात, बोले- इस वजह से लय में नहीं आए नजर

Tue, 15 Jan 2019 03:22 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 15 Jan 2019 03:22 AM IST
विज्ञापन
Bhuvneshwar Kumar says before 2nd odi, Being out of cricket for a month affected my rhythm
Bhuvneshwar Kumar

लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने से किसी भी गेंदबाज की लय बिगड़ सकती है और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को यह सबक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में मिला जिसमें उन्होंने 66 रन दे डाले। टेस्ट टीम का हिस्सा रहे भुवनेश्वर को चार मैचों की सीरीज में अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली। वह पहले वनडे में लय में नहीं दिखे।


 

Bhuvneshwar Kumar says before 2nd odi, Being out of cricket for a month affected my rhythm
bhuvneshwar kumar - फोटो : file photo

यह पूछने पर कि एक महीने तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेलने का असर हुआ है क्या, उन्होंने कहा कि इसका असर मेरी लय पर पड़ा है। मैच लय गेंदबाजी में बिल्कुल अलग होती है। मैं नेट्स पर लय में गेंदबाजी की कोशिश कर रहा था। उन्होंने कहा कि मैच हालात से तुलना करने पर यह सौ फीसदी नहीं हो सकती। 

Bhuvneshwar Kumar says before 2nd odi, Being out of cricket for a month affected my rhythm
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : bcci

सिडनी में वह मैच लय नहीं थी लेकिन उतनी बुरी भी नहीं थी। यह बेहतर हो जाएगी। भुवनेश्वर ने कहा कि सीरीज के दौरान पर सौ फीसदी फिट नहीं थे लेकिन फिलहाल चोटमुक्त हैं। भुवनेश्वर ने यह भी कहा कि अंबाती रायडू के एक्शन को संदिग्ध करार दिए जाने को लेकर टीम प्रबंधन चिंतित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhuvneshwar Kumar says before 2nd odi, Being out of cricket for a month affected my rhythm
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : BCCI

भारतीय टीम के यार्कर विशेषज्ञ जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में टीम प्रबंधन ने यह जिम्मेदारी नई गेंद के उनके जोड़ीदार भुवनेश्वर कुमार को सौंपी है। भुवनेश्वर ने नेट्स पर स्टंप के नीचे जूते रखकर अभ्यास किया ताकि दूसरे वनडे से पहले यार्कर परफेक्ट कर सकें। बुमराह की तरह वह यार्कर नहीं फेंकते हैं लेकिन स्लाग ओवरों में पिटाई से बचने के लिए इस पर मेहनत कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed