सितारों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आखिरकार लगातार हार के क्रम को तोड़ने में सफलता हासिल की। एबी डीविलियर्स (90*) की तूफानी पारी की बदौलत आरसीबी ने शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को दो ओवर शेष रहते 6 विकेट से मात दी। आईपीएल 2018 में आरसीबी ने दूसरी जीत दर्ज की। चलिए जानते हैं कि आरसीबी की जीत के '5 हीरो' कौन रहे:
2 of 6
वॉशिंगटन सुंदर
- फोटो : ipl
5) वॉशिंगटन सुंदर- युवा ऑफ स्पिनर अपनी सटीक लाइन लेंथ के कारण जाना जाता है और शनिवार को उन्होंने इसे अच्छे से साबित किया। सुंदर ने चार ओवर के अपने कोटे में 31 रन देकर एक विकेट लिया। सुंदर ने दिल्ली के श्रेयस अय्यर (52) का महत्वपूर्ण विकेट चटकाया। यहां से आरसीबी की मैच में जोरदार वापसी हुई।
4) उमेश यादव- उमेश आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण में धार ले आए हैं, जिसकी पिछले सीजन तक टीम को कमी खलती थी। यादव ने पिछले मैचों में गजब का प्रदर्शन किया, जो शनिवार को दिल्ली के खिलाफ जारी रहा। यादव ने चार ओवर के अपने कोटे में 27 रन देकर गौतम गंभीर (3) का अहम विकेट हासिल किया।
4 of 6
युजवेंद्र चहल
- फोटो : File
3) युजवेंद्र चहल- चहल आरसीबी के प्रमुख स्पिनर हैं। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ चार ओवर के अपने कोटे में सिर्फ 22 रन दिए और दो विकेट लिए। चहल का इकॉनमी 6 से भी कम रहा, जो काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजों जेसन रॉय (5) और ग्लेन मैक्सवेल (4) को अपना शिकार बनाया।
2) विराट कोहली- विराट कोहली ने कप्तानी पारी खेली और टीम को दूसरी जीत हासिल करने में मदद की। कोहली ने गेंदबाजी के समय काफी अच्छे फैसले लिया, जिससे दिल्ली पर दबाव बना। इसके बाद उन्होंने 30 रन की पारी खेली और एबी डीविलियर्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की। इससे आरसीबी फ्रंट सीट पर आई और फिर आगे चलकर मैच जीता।