{"_id":"59a110774f1c1bd64e8b4888","slug":"root-equals-record-of-ab-devilliers-to-hit-fifty-in-12-straight-tests","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सहवाग-गंभीर को पीछे छोड़ इंग्लिश कप्तान रूट ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सहवाग-गंभीर को पीछे छोड़ इंग्लिश कप्तान रूट ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
Sat, 26 Aug 2017 11:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sat, 26 Aug 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जो रूट
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ लीड्स में शुरू हुए दूसरे टेस्ट के पहले दिन अर्धशतक जमाते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। रूट ने लगातार 12वें टेस्ट में अर्धशतक जमाया और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डीविलियर्स की बराबरी की। अब दोनों बल्लेबाज लगातार 12 टेस्ट में अर्धशतक जमाने के मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर मौजूद हैं।
2 of 5
जो रूट
- फोटो : twitter
रूट ने विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन अपने करियर का 31वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने 87 गेंदों में 9 चौको की मदद से 59 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लेग स्पिनर देवेंद्र बिशु ने रूट की पारी पर ब्रेक लगाया। रूट ने बड़ी उपलब्धि हासिल करने के साथ ही विश्व क्रिकेट के कई दिग्गज क्रिकेटरों को पीछे छोड़ा।
3 of 5
virender sehwag
वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स, भारत के गौतम गंभीर और वीरेंदर सहवाग व बांग्लादेश के मोमिनुल हक ने लगातार 11 टेस्ट में अर्धशतक ठोके हैं। रूट ने अब इन सभी को पीछे छोड़ते हुए डीविलियर्स की बराबरी की। ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि तीसरे टेस्ट में रूट डीविलियर्स का को भी पीछे छोड़ते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बेन स्टोक्स
- फोटो : Guardian
रूट ने बड़ी उपलब्धि जरुर हासिल की, लेकिन इंग्लैंड का लीड्स टेस्ट में प्रदर्शन सराहनीय नहीं रहा। बेन स्टोक्स (100) के शतक के बावजूद इंग्लैंड की टीम पहले दिन 258 रन पर ऑलआउट हो गई। वेस्टइंडीज के शेनन गेब्रियल और केमार रोच ने क्रमशः 4-4 विकेट लेकर इंग्लैंड को कम स्कोर पर ऑलआउट करने में बड़ी भूमिका निभाई।
विज्ञापन
5 of 5
जो रूट
- फोटो : Cricket Country
इसके बाद वेस्टइंडीज की शुरुआत भी खराब रही। उसने स्टंप्स तक 12 ओवर में 19 रन बनाए जबकि एक विकेट खो दिया। कैरीबियाई टीम के ओपनर काइरन पॉवेल सिर्फ 5 रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट हो गए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।